एक्सक्लूसिव: 13 वर्षीया नाबालिग का दुष्कर्म कर भगाया। गिरफ्तार ।

13 वर्षीय नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार.    दिनाँक 9 मई 18 को थाना सहसपुर पर थाना सहसपुर छेत्रान्तर्गत निवासरत एक व्यक्ति ने सूचना अंकित कराई कि उनकी नाबालिक पुत्री पूजा (काल्पनिक नाम) उम्र 13 वर्ष को रजत कुमार नाम का युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ […]

13 वर्षीय नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
   दिनाँक 9 मई 18 को थाना सहसपुर पर थाना सहसपुर छेत्रान्तर्गत निवासरत एक व्यक्ति ने सूचना अंकित कराई कि उनकी नाबालिक पुत्री पूजा (काल्पनिक नाम) उम्र 13 वर्ष को रजत कुमार नाम का युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ दिनाँक 7 मई 18 को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है।
 इस सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पर आरोपी रजत कुमार के विरुद्ध अन्तगत धारा 363/366ए भादवि एवम 7/8 पोस्को अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया। उक्त प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री निवेदिता ने थाना सहसपुर को अभियुक्त की गिरफ्तारी कर अपहर्ता को सकुशल  बरामद करके परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त आदेश के अनुपालन में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त रजत के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
 जिसके फलस्वरूप आज दिनाँक 12/13 मई 18 की रात्रि में अभियुक्त रजत कुमार को बल्लूपुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई और अभियुक्त रजत के कब्जे से पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।
  पीड़िता ने बताया  कि   जो मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला रजत वर्तमान में अपनी दीदी के जमनपुर स्थित घर पर रहकर ड्राइवर का काम करता है।उसने  पीड़िता को बहलाया फुसलाया और शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और अलग-अलग जगहों पर रखकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया और आज यह पीड़िता को दिल्ली ले जाने के लिए बल्लूपुर चौक पर खड़ा था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि की बढ़ोतरी की गई। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
 *नाम पता अभियुक्त…..
————————-
 *1* . रजत कुमार पुत्र रामाशंकर निवासी ग्राम गोचरान थाना पेहवा जिला कुरुछेत्र हरियाणा हाल जमनीपुर तप्पड़ थाना सहसपुर देहरादुन उम्र 28 वर्ष।
 *अपराध का तरीका* ..
——————————– नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करना।
 *आपराधिक इतिहास..* ..
————————–   अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Also Read This

उपलब्धि : लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली इतिहास

डीडीहाट। 08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली...

उपलब्धि : पहाड़ से निकला उड़ने वाली कार का सपना।उत्तराखंड की प्रतिभा ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान

देहरादून।08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी पहाड़ के होनहार इनोवेटर रवि टम्टा की बड़ी उपलब्धि, HAPIDA SKYNeX के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण कम संसाधनों में उड़ने...

Related Posts