एक्सप्लोसिव वीडियो  : भाजपा प्रत्याशी उतरे निर्दलीय के प्रचार में पत्नी बोली हम एक  !

हरिद्वार जनपद के शिवालिक नगर नगर पालिका परिषद के चुनाव में भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी राजीव शर्मा खुलेआम शिवालिक नगर में निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में घूम रहे हैं। ऐसे में भला भाजपा प्रत्याशी कैसे जीतेगा !  पर्वतजन को इसका एक वीडियो हासिल हुआ है, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी दीपक नौटियाल […]

हरिद्वार जनपद के शिवालिक नगर नगर पालिका परिषद के चुनाव में भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी राजीव शर्मा खुलेआम शिवालिक नगर में निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में घूम रहे हैं। ऐसे में भला भाजपा प्रत्याशी कैसे जीतेगा !
 पर्वतजन को इसका एक वीडियो हासिल हुआ है, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी दीपक नौटियाल की पत्नी रीना नौटियाल अपने भाषण में बोल रही है कि सभासद के लिए दीपक नौटियाल को वोट दें और पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के राजीव शर्मा को वोट दें क्योंकि हम एक ही हैं।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/Nnlgom9FHGQ

इस मौके पर भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा भी मंचासीन है।
नवोदय नगर वार्ड नं 13 से छठपूजा के अवसर पर भाजपा के बागी ,निर्दलीय प्रत्याशी दीपक नौटियाल भी मौजूद थे,वहां पर भाजपा के चैयरमैन प्रत्याशी भी मौजूद थे।
दीपक नौटियाल भाजपा के सभासद प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव मैदान मे हैं।
लेकिन वीडियो में कहा गया कि आप लोग चैयरमैन के लिए भाजपा को वोट दे और सभासद के लिए दीपक नौटियाल को, हम सभी एक है।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता जय किशन पैन्यूली कहते हैं कि दीपक नौटियाल को चुनाव में खड़ा किया, ताकि पह़ाड क्षेत्र के लोगों के वोट कटें।
  इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी सिंगपाल सिंह सैनी है तथा कांग्रेस से कुंवर सिंह बिष्ट दावेदार हैं। शिवालिक नगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के ही पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा दावेदार हैं, जो रानीपुर विधायक आदेश चौहान के करीबी माने जाते हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा मदन कौशिक के करीबी हैं। दीपक नौटियाल भी आदेश चौहान का करीबी है जो निर्दलीय इस सीट पर चुनाव मैदान में हैं।
भाजपा के रानीपुर विधायक आदेश चौहान और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के इन सीटों पर अपने अपने करीबी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आधी रात को यहां डोली धरती।  भूकंप से सहमे लोग

बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहींउत्तरकाशी,...

Related Posts