एक और खुशखबरी: इलाज के साथ फ्री दवा का आदेश जारी किया आइटीबीपी ने

मोदी सरकार की सीमांत जनता के लिए एक और सौगात मिली है नयी सौगात को राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने साझा किया है बलूनी के अनुरोध पर हाल ही में जिस तरह एसएसबी ने आम जनता के लिए अपने अस्पतालों के द्वार खोले हैं, उसी क्रम में आइटीबीपी ने एक कदम और आगे बढ़ते […]

मोदी सरकार की सीमांत जनता के लिए एक और सौगात मिली है नयी सौगात को राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने साझा किया है बलूनी के अनुरोध पर हाल ही में जिस तरह एसएसबी ने आम जनता के लिए अपने अस्पतालों के द्वार खोले हैं, उसी क्रम में आइटीबीपी ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए जनता को इलाज के साथ निशुल्क दवा देने का आदेश जारी किया है।
आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि आईटीबीपी के सभी अस्पताल आम जनता का उपचार आईटीबीपी के “सिविक एक्शन फंड” के द्वारा करेंगे, अर्थात आइटीबीपी ने आम जनता के उपचार को अपने स्थाई योजना के रूप में सम्मिलित किया है।
आइटीबीपी मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी बटालियन के इंचार्ज को स्थानीय जिला मुख्यालयों व चिकित्सा अधिकारियों से जनता के हित में समन्वय बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि आपातकाल में दवाओं की आपूर्ति हो सके। देश की सीमा की मुस्तैदी से रक्षा करने वाली आइटीबीपी ने जनता की के स्वास्थ्य की सुरक्षा का जिम्मा लेकर सीमांत जनता को अकल्पनीय सौगात दी है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts