कमीशनखोर डीएफओ का कहना है कि ……..

कृष्णा बिष्ट// वर्तमान में DFO चंपावत A.K Gupta पर सप्लायर से  प्रति टिन 3 रुपये का कमीशन मांगने का आरोप है, इस अवैध मांग का ऑडियो सामने आने से खलबली मची हुई है। यह ठेकेदार बरेली का रहने वाला है तथा उसने वर्ष 2014 15 में 80-80 हजार टिन की सप्लाई की थी।इसका भुगतान नहीं […]

कृष्णा बिष्ट//

वर्तमान में DFO चंपावत A.K Gupta पर सप्लायर से  प्रति टिन 3 रुपये का कमीशन मांगने का आरोप है, इस अवैध मांग का ऑडियो सामने आने से खलबली मची हुई है।

यह ठेकेदार बरेली का रहने वाला है तथा उसने वर्ष 2014 15 में 80-80 हजार टिन की सप्लाई की थी।इसका भुगतान नहीं होने पर वह डीएफओ से काफी अनुरोध करता है लेकिन डीएफओ कहता है कि अब 31 मार्च गुजर गया है इसलिए भुगतान होने में दिक्कत हो रही है ।

काफी अनुनय-विनय करने के बाद डीएफओ तैयार तो हो जाता है लेकिन भुगतान करने के एवज में कहता है कि आजकल 3 रूपए प्रति टिन का रेट चल रहा है। ठेकेदार इतना रुपए देने में असमर्थता जताता है ।लेकिन फिर थोड़ा एडजस्ट करने के बाद दोनों तैयार हो जाते हैं।

डीएफओ कहता है कि यदि हर डिपों का अलग-अलग बिल भेज दिया जाता है तो भुगतान हो सकता है।देखना यह है कि उच्चाधिकारी इस ऑडियो का संज्ञान लेते हैं या नहीं

यह काफी चर्चित  डीएफओ है।   जुगाड़ से चंपावत वन प्रभाग में दोबारा तैनाती लेकर 5-6 साल एक ही वन प्रभाग मे रहने का रिकार्ड भी इन्हीं के नाम है।

आरक्षित वन क्षेत्र में  बिना वन भूमि हस्तांतरण के अवैध रूप से सडक़ बनाने तथा लीसा  चोरी , अवैध पेड़ों का कटान व कमिश्नर कुमाऊं की मीटिंग में मोबाइल पर Candy Crush खेलने का कीर्तिमान भी इन्हीं के नाम हैं। यह उत्तराखंड के ऐसे पहले अधिकारी हैं, जिनकी वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति होने के बावजूद  उच्च न्यायालय नैनीताल से अपने  खुद के ही पदोन्नति के खिलाफ स्टे ऑर्डर लाकर  डीएफओ चंपावत के पद पर बने रहने का कीर्तिमान भी है ।

हालांकि जब पर्वतजन ने पूछा तो डीएफओ क्या कहता है जरा सुनिए,-”

मैने किसी का पेमेन्ट नहीं रोका है, जब पेमेन्ट ही नहीं रोका तो 3 रु. टिन मांगने का मतलब क्या बनता है । अगर कोई किसी की फ़ोन पर बातचीत को रिकॉर्डिंग कर एक- दो साल बाद सार्वजनिक करे तो उसका इन्टेन्सन समझा जा सकता है ।

चीफ़ के आदेशानुसार अब उत्तराखंड के बाहर से टिन नहीं ले सकते हैं, जब मैने उस से टिन लेने से मना किया तो वो ब्लैकमेलिंग पर उतर आया है। इस समय ट्रांसफर सीजन चल रहा है, लिस्ट भी निकलने वाली होगी तो तब इस को मुद्दा बनाया जा रहा है, इस प्रकरण में किसी विभाग के अंदर के किसी शख्स की भी मिलीभगत हो सकती है।”

अब मिलीभगत किसकी है या नही यह तो ठेकेदार और डीएफओ जाने।बहरहाल इस प्रकरण पर विभाग तथा मंत्रालय क्या एक्शन लेता है,यह देखने वाली बात होगी। क्योंकि कभी सालों में ऐसे सबूत जनता तक आ पाते हैं।

Also Read This

Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में 275 SSC ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने जून 2027 (AT-27 Course) के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती 2026...

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

Related Posts