कार्बेट के लिये मोदी से बड़ी घोषणा करवा गये बलूनी

एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी कार्बेट का भ्रमण करवाने मे कामयाब रहे। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कॉर्बेट पार्क में की गई घोषणाओं हेतु उनका हृदय […]

एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी कार्बेट का भ्रमण करवाने मे कामयाब रहे।

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कॉर्बेट पार्क में की गई घोषणाओं हेतु उनका हृदय से आभार जताया है।

श्री बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने रामनगर के में एक टाइगर रेस्क्यू सेंटर की घोषणा की है, जो कि टाइगर संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी, साथ ही उन्होंने पाखरों के निकट एक विशाल टाइगर सफारी की घोषणा की, जो कि वन्यजीव प्रेमियों के लिए आने वाले समय में बहुत बड़े केंद्र के रूप में विकसित होगा।

सांसद बलूनी ने प्रधानमंत्री जी का आभार जताते हुए उनके द्वारा पाखरों के निकट ही 10-10 जिप्सियों के भ्रमण क्षेत्र के ईकोटूरिज्म जोन की घोषणा हेतु उनका आभार जताया।

श्री बलूनी ने बताया कि आज प्रधानमंत्री जी ने देश के सबसे पुराने और विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क का विस्तृत भ्रमण किया और वहां की जैव विविधता को निकट से देखा। उन्होंने पार्क प्रबंधन की गहन जानकारी ली। उनके सामने कार्बेट से जुड़ी हुई अनेक समस्याएं रखी गई।

श्री बलूनी ने कहा कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य निर्णय पार्क के हिट में लिए जायेंगे। प्रधानमंत्री जी के कॉर्बेट में आने से और कॉर्बेट और टाइगर से जुड़े फैसले लेने से पर्यटन के क्षेत्र में विराट प्रगति होगी और विश्व भर के वन्य जीव और प्रकृति प्रेमी कॉर्बेट का रुख करेंगे। चुनाव आचार संहिता से पहले इन सभी घोषणाओं को धरातल पर उतारने को बलूनी आश्वश्त हैं।

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts