कार दुर्घटनाग्रस्त 6 लोग घायल।

गिरीश गैरोला उत्तरकाशी-सुआखोली  मोटर मार्ग पर देहरादून डायवर्जन के पास एक Indigo कार एच आर 10 एम  8813 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 5 लोग घायल हो गए । मौके पर पहुंची उत्तरकाशी के थाना धरासू की पुलिस  टीम ने घायलों को चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रथम दृष्टया कार के ब्रेक फेल होने […]

गिरीश गैरोला

उत्तरकाशी-सुआखोली  मोटर मार्ग पर देहरादून डायवर्जन के पास एक Indigo कार एच आर 10 एम  8813 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 5 लोग घायल हो गए । मौके पर पहुंची उत्तरकाशी के थाना धरासू की पुलिस  टीम ने घायलों को चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्रथम दृष्टया कार के ब्रेक फेल होने से दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। थाना धरासू प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि कार में सवार अरविंद पुत्र जगदंबा दास 29 वर्ष थत्यूड़  निवासी चालक,  राधा पत्नी अरविंद 20 वर्ष,  ममता पत्नी सोहनदास,  राजेश पुत्र अजब दास , कृष 3 वर्ष ममता का बड़ा बेटा,  अनर्भ उम्र 1 वर्ष , ममता का छोटा बेटा सवार थे,  जिनको सामान्य चोटें आई हैं और उनका इलाज चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts