कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून में आयोजित कैबिनेट बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आइए डालते हैं एक नजर

उत्तराखंड के पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों युवाओं को विदेश में नौकरी पाने के लिए उपनल के माध्यम से ओवर सीज प्रवासी जनशक्ति एजेंसी के गठन को मंजूरी,

उत्तराखंड पुलिस आर्ममोर विनियमावली को मंजूरी

प्रांतीय पुलिस सेवानियमावली 2009 में आंशिक संसोधन को मंजूरी

पंचायती राज विधेयक मे संसोधन,2 पदों पर नही बने रह सकते पंचायत प्रतिनिधि

काशीपुर मे 7450 वर्ग मीटर भूमी को अस्पताल के लिए अनुमति दी गयी, अघौगीक भूमि से की गई अस्पताल के लिए भूमि स्थान्तरण

टीएचडीसी टिहरी, गोपेश्वर, देहरादून के महिला प्रौघिगिकी संस्थान को 173 पदो पर भर्ती की अनुमति

कृषि मंडी समिति जिनकी आय 1 करोड़ तक है उन्हें कोई लाभांश विपणन बोर्ड को नही देना होगा 1 करोड़ से अधिक आय वाली मंडियों को देना होगा लाभांश

Msme में संशोधन सूक्ष्म लघु उधोगो में abc कैटगिरी में टर्न लेन का बनाया गया आधार

काशीपुर मे नियमो को पूरा न करने पर बन रहे फ़ूड पार्क पर 3 करोड़ का लागया गया जुर्माना,4 किस्तो में ली जाएगी जुर्माने की राशि

आयुर्वेद विवि मे कुल सचिव, उप कुल सचिव की नियुक्ति संबंधी नियमावली मे संशोधन.नियुक्ति में बदलाव का।अधिकार सरकार ने अपने पास भी रखा

लोक निर्माण द्वारा मोटर मार्ग और पुलों के निर्माण के लिए वित्त् मंत्री प्रकाश पंत की अध्यक्ष में बनाई कमेटी

हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों के लिए नो वर्क नो पे को मंजूरी

राज्य के न्यायाधीश(कार्य कर रहे या सेवानिवृत) को इलाज के लिए मंत्रियों के सामन सुविधा लाभ मिलेगा.

वित्त विभाग के आडिट विभाग पदों में संशोधन 175 की जगह 171 पड़ स्वीकृत, चार पद कम कर दिए गए

हाई कोर्ट के महाधिवक्ता की मांग पर दिए जाएंगी 14 नए कर्मचारी,पहले ही 37 पद हैं स्वीकृत 37 और पदों की मांग पर सरकार ने 14 पद पढ़ाये

आपदा प्रबंधन से अंतर्गत केंद्र के नियमित पदों का सेवा नियमावली को मंजूरी

इसमे सीधी भर्ती और आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती.

2175 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को कैबिनेट ने दी मंजूरी

शीतकालीन सत्र को तीन दिन चलाने को भी कैबिनेट ने दी मंजूरी

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts