खबर का असर: तुनवाला में लकड़ी के जीर्ण-क्षीर्ण पोल को किया रिप्लेस

बुधवार को पर्वतजन न्यूज पोर्टल में ”तुनवाला में लकड़ी के जीर्ण-क्षीर्ण पोल से कई परिवारों को खतरा” नामक शीर्षक से प्रकाशित खबर का शाम होते-होते असर हो गया। वहां विद्युत विभाग ने लोहे का पोल लगा दिया है। इस त्वरित कार्यवाही का पूरा श्रेय उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लि. के प्रबंध निदेशक पीसीके मिश्रा को जाता […]

बुधवार को पर्वतजन न्यूज पोर्टल में ”तुनवाला में लकड़ी के जीर्ण-क्षीर्ण पोल से कई परिवारों को खतरा” नामक शीर्षक से प्रकाशित खबर का शाम होते-होते असर हो गया। वहां विद्युत विभाग ने लोहे का पोल लगा दिया है।
इस त्वरित कार्यवाही का पूरा श्रेय उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लि. के प्रबंध निदेशक पीसीके मिश्रा को जाता है। उन्होंने इस खबर का संज्ञान लिया और क्षेत्र के विद्युत कर्मचारियों को लकड़ी के इस जीर्ण-क्षीर्ण पोल की जगह यहां तत्काल लोहे का पोल लगाने के निर्देश दिए। इस पर शाम होते-होते लकड़ी के इस पोल को रिप्लेस कर दिया गया। इस कार्यवाही से उत्साहित होकर स्थानीय लोगों ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक का आभार जताया है।

पहले इस तरह बाथरूम के सहाने टिका था लकड़ी का पोल
पहले इस तरह बाथरूम के सहाने टिका था लकड़ी का पोल

बताते चलें कि देहरादून के लोअर तुनवाला, नियर कस्तूरी चौक पर हरिओम का घर है। उनके घर से सटा इस पोल को लगे करीब दो दशक से भी अधिक का समय हो गया था। यह पोल वर्तमान में इतना जीर्ण-क्षीर्ण हो गया था कि यह उनके बाथरूम के सहारे टिका हुआ था। अगर यह लकड़ी का पोल टूटकर गिर जाता तो इससे बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा जिन घरों के ऊपर से होकर बिजली की लाइन गुजर रही थी, वे परिवार भी खौफ के साये में जी रहे थे, लेकिन समय रहते इस पोल को बदलकर यहां नया पोल लगा दिया गया और इस प्रकार लोग यहां बड़ी जनहानि होने से बच गए।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts