खबर का असर : भाजपा संगठन मंत्री संजय कुमार पर मुकदमा दर्ज

पर्वतजन की खबर का एक बार फिर से असर हुआ है। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज हो गया है। बीजेपी नेता के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर आखिरकार मुकदमा दर्ज हो ही गया। संजय कुमार के खिलाफ धारा 294, 354 और 506 के तहत मुकदमा […]

पर्वतजन की खबर का एक बार फिर से असर हुआ है। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज हो गया है। बीजेपी नेता के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर आखिरकार मुकदमा दर्ज हो ही गया।

संजय कुमार के खिलाफ धारा 294, 354 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। धाराएं सार्वजनिक स्थान पर बलप्रयोग से अश्लील हरकत, छेड़खानी और धमकी देने से संबंधित हैं। गौरतलब है कि भाजपा संगठन मंत्री सहित आरएसएस तथा भाजपा के तमाम बड़े नेता काफी लंबे समय से युवती पर बुरी तरह से दबाव बनाए हुए थे।

यह भी पढिए

http://*सुपर एक्सक्लूसिव वीडियो  : भाजपा मे यौन उत्पीड़न की पीड़िता के बयान दर्ज। कल होगा मुकदमा !* https://parvatjan.comRape-bjp-uttarakhand-sanjay

इसमें युवती के मकान मालिक को प्रताड़ित करने से लेकर उसे काफी लंबे समय तक सुरक्षा न देने से लेकर काफी तरह से दबाव बनाया गया। लेकिन युवती दबाव में नहीं आई और युवती के बयानों के बाद आखिरकार पुलिस को मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा।

यह भी पढिए

http://*सुपर एक्सक्लूसिव वीडियो: भाजपा के दिग्गज नेता भी बने मी टू* https://parvatjan.comBjp-uttarakhand-vinay-rss-police

इस मुकदमे को संघ और सरकार के बीच आपसी तनातनी के रूप में भी देखा जा रहा है। अब गिरफ्तारी के साथ ही संजय कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts