गांव बसाओ पदयात्रा पर यूकेडी।पहुँची पुरोला

नीरज उत्तराखंडी

उत्तराखंड क्रान्ति दल की ” गाँव बसाओ, प्रदेश बचाओ” जागरूकता अभियान रैली पहुँची पुरोला।

जून से 4चरणों में शुरू हुई उक्रांद की गाँव बसाओ और प्रदेश बचाओ जागरूकता अभियान रैली आज पुरोला पहुँची। उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों और कार्य कर्ताओ ने नगर के मुख्य बाजार में रैली निकालकर तथा पर्चे बांटकर जन जागरूकता चलाया। तथा उसके बाद नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को बताया की इस यात्रा का उदेश्य संगठन को जमीन स्तर तक पहुंचाने मजबूत करने तथा कांग्रेस तथा भाजपा राज्य के मूल निवासियो के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। दल ने कहा कि जिस अवधारणा तथा भावनाऔर उद्देश्य को लेकर अलग राज्य की मांग की गई राज्य बनने 18 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है तथा पलायन जारी है राज्य सरकारें पहाड़ी राज्य की मूल अवधारणा के विपरीत काम कर रही।बेरोजगारी बढ रही है।बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था लागू करने तथा मूल निवास प्रमाण पत्र की व्यवस्था खत्म करना राज्य के मूल निवासियों के साथ सौतेला व्यवहार करने तथा रोजगार से वंचित की मंशा का स्पष्ट प्रमाण है।

पुरोला विधान सभा से निर्दलीय प्रत्याक्षी के रूप में विधायक का चुनाव लड़ चुके दुर्गेश लाल का उक्रांद के पदाधिकारियों से एक होटल मुलाक़ात करना निकट भविष्य में पार्टी में शामिल होने की संभावना से जोड़ कर देखा जा रहा है।हालांकि दुर्गेश लाल ने इस मुलाकात को महज शिष्टाचार भेंट कहा है ।तथा पार्टी में शामिल होने के सवाल को मुस्करा कर टाल गये।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts