गुड न्यूज-हल्द्वानी मेडिकल कालेज के 22 डॉक्टर्स को मिला दीपावली का तोहफा  

कुलदीप एस. राणा विगत वर्ष कतिपय कारणों से पदोन्नति पाने से रह गए हल्द्वानी मेडिकल कालेज के 22 फैकल्टी मेम्बर्स को आज शासन ने दीवाली का तोहफा दिया। एक माह के कोर्स से लौटे सचिव नीतीश झा ने गुरुवार 25 अक्टूबर को संबंधित फ़ाइल पर दस्तखत कर पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए। शासन की […]

कुलदीप एस. राणा
विगत वर्ष कतिपय कारणों से पदोन्नति पाने से रह गए हल्द्वानी मेडिकल कालेज के 22 फैकल्टी मेम्बर्स को आज शासन ने दीवाली का तोहफा दिया। एक माह के कोर्स से लौटे सचिव नीतीश झा ने गुरुवार 25 अक्टूबर को संबंधित फ़ाइल पर दस्तखत कर पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए। शासन की अनुमति मिल जाने से हल्द्वानी मेडिकल कालेज के 11 एसोसिएट प्रोफेसर्स  का प्रोफेसर्स के पद पर व 11 अस्सिटेंट प्रोफेसर्स के असोसिएट प्रोफेसर्स पद पर पदोन्नति हो गयी है।

यह सभी प्रोफेसर्स व असोसिएट प्रोफेसर्स पिछले वर्ष 31अक्टूबर 2017 में हुई डीपीसी में कतिपय कारणों से पदोन्नति पाने से वंचित रह गए थे। जिसको संज्ञान में रखते हुए शासन ने कुछ फैकल्टी मेंबर्स को पिछले वर्ष अक्टूबर में हुए परमोशन की तिथि से इसका लाभ दिया जाना तय किया है। प्रोफेसर्स के पद पर पदोन्नति होने जाने से राज्य के अन्य मेडीकल कालेज में सीनियर फैकल्टी मेम्बर्स की कमी के दूर हो जाने की भी आस जगी है। नियमानुसार पदोन्नति के साथ साथ स्थानान्तरण किये जाने से सूबे के अन्य मेडिकल कालेज भी इससे लाभान्वित होंगे।

पदोन्नति लिस्ट 

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts