गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या, पकड़े गए बलात्कारी

उत्तरकाशी में देर रात चार  मजदूरों ने 14 वर्षीय किशोरी को घर से अगवा करके बलात्कार किया और हत्या करके पुल पर फेंक कर चलते बने। किशोरी अनुसूचित जाति की थी।  यह मामला उत्तरकाशी जिले की डंडा तहसील के भकड़ा गांव का है। बलात्कारियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर की बिजली काट […]

उत्तरकाशी में देर रात चार  मजदूरों ने 14 वर्षीय किशोरी को घर से अगवा करके बलात्कार किया और हत्या करके पुल पर फेंक कर चलते बने। किशोरी अनुसूचित जाति की थी।
 यह मामला उत्तरकाशी जिले की डंडा तहसील के भकड़ा गांव का है।
बलात्कारियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर की बिजली काट दी थी। आरोपियों को पुलिस ने टिहरी के भवान के पास धर दबोचा।
 किंतु इस बीच ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और वे बलात्कारियों को भीड़ के हवाले करने की मांग करते रहे।ग्रामीण तीन घंटे तक पुल पर जाम लगाकर हंगामा  करते रहे।
 मौके पर पहुंचे विधायक गोपाल रावत और डीएम-एसएसपी आदि ने किसी तरह मौके पर हालात को संभाला। यह मजदूर गांव के पास ही निर्माणाधीन एक भवन मे मजदूरी करते हैं।
लोगों ने बहुत रोष जताया कि पुलिस बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए गंभीर मुहिम नही चलाती।
 विधायक गोपाल रावत ने ग्रामीणों को संयम बरतने अपील करते हुए पुलिस प्रशासन से जल्दी ही इस मामले में कार्यवाही करने को कहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts