गैंगरेप पीड़िता का बहिष्कार।परिवार को दुकानदारों ने सौदा देने से किया मना

देहरादून के सहसपुर में पिछले दिनों हुई एक गैंगरेप पीड़िता के परिवार को आसपास के लोग उल्टा धमकाने लगे हैं। पीड़िता की मां का कहना है कि दुकानदार भी उन्हें सामान देने से मना कर रहे हैं। पीड़िता की मां ने कहा कि मंगलवार को कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें पुलिस केस वापस न लेने […]

देहरादून के सहसपुर में पिछले दिनों हुई एक गैंगरेप पीड़िता के परिवार को आसपास के लोग उल्टा धमकाने लगे हैं। पीड़िता की मां का कहना है कि दुकानदार भी उन्हें सामान देने से मना कर रहे हैं।

पीड़िता की मां ने कहा कि मंगलवार को कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें पुलिस केस वापस न लेने पर धमकी दी कि तुम्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और तुम्हारे लड़के का अपहरण कर दिया जाएगा। तब से उन्हें और भी धमकियां मिल रही हैं

 गांव वालों में इस बात के प्रति गुस्सा है कि यह परिवार गैंगरेप के मामले को पुलिस के पास ले गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों सहसपुर में एक 8 वर्षीय लड़की के साथ पास के ही 9 से 14 वर्षीय पांच लड़कों ने पोर्न वीडियो देखने के बाद गैंगरेप किया था। गांव वाले मीडिया और पुलिस में गांव का नाम खराब होने से नाराज हैं।
 यहां तक की गांव वालों ने परिवार को धमकी दी है कि वह लोग यह केस वापस ले लें, वरना उनके लड़के का अपहरण कर दिया जाएगा, अथवा उसे दुर्घटना में मार दिया जाएगा।
 हालांकि सहसपुर के एसएचओ नरेश तोमर का कहना है कि यदि पीड़ित परिवार किसी तरह की कोई लिखित शिकायत देता है तो उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
 उन्होंने किसी तरह की ऐसी धमकाए जाने वाली घटना से इनकार किया है। महिला के परिवार के आस पड़ोस वालों का भी कहना है कि ना तो उन्होंने परिवार को कोई धमकी दी है और ना उन्हें धमकी के बारे में कुछ मालूम है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts