चैंपियन फिर चर्चा में !

 कुमार दुष्यंत हरिद्वार अभी मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री मदन कौशिक से तकरार की आंच ठंडी भी नहीं पड़ी की चर्चाओं के चैंपियन कुंवर प्रणवसिंह चैंपियन का एक और किस्सा मार्केट में आ गया है। इस बार पहलवान ने अपने ही सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है!  मामला होली की रात का है। जब […]

 कुमार दुष्यंत
हरिद्वार अभी मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री मदन कौशिक से तकरार की आंच ठंडी भी नहीं पड़ी की चर्चाओं के चैंपियन कुंवर प्रणवसिंह चैंपियन का एक और किस्सा मार्केट में आ गया है। इस बार पहलवान ने अपने ही सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है! 
मामला होली की रात का है। जब रंगमहल में कुंवर प्रणव ने अपने सुरक्षकर्मियों को तलब किया तो उनकी सुरक्षा कर्मियों से तकरार हो गई।चैंपियन के अनुसार उनके सुरक्षकर्मियों ने उस वक्त शराब पी रखी थी।जो ड्यूटी के साथ-साथ उनकी सुरक्षा में भी गंभीर लापरवाही है।जिसके बाद चैंपियन ने अपने सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ लिखित में मंगलौर कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी।
इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने भी विधायक प्रणव सिंह पर वक्त बेवक्त परेशान करने व जान का खतरा होने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है।इस मामले के सामने आने के बाद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
कभी कुश्ती में राष्ट्रीय चैंपियन रहे कुंवर प्रणवसिंह हमेशा ही अपने क्रिया-कलापों के कारण सुर्खियों व विवादों में रहे हैं।कभी फायरिंग तो कभी बार बालाओं के ठुमके।कभी सार्वजनिक रुप से कपड़े उतार कर अंग-प्रदर्शन तो कभी अपनी राजशाही बयानबाजी को लेकर वह चर्चाओं में रहे हैं।पिछले दिनों सरकार के खिलाफ बयानबाजी के विवाद का समापन उन्होंने माफी मांग कर किया था।हालिया विवाद के बाद चैंपियन फिर चर्चाओं में हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts