डामटा के पास बस हादसा। दो दर्जन सवार थे। एक दर्जन घायल

देहरादून से बड़कोट के बीच एक सवारी बस  डामटा के पास 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। बस में 28  लोग सवार थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 ने बाद मे दम तोड़ दिया।  दो मृतकों मे एक पास के दरोगी गांव का ग्राम प्रधान है जबकि एक पास […]

देहरादून से बड़कोट के बीच एक सवारी बस  डामटा के पास 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। बस में 28  लोग सवार थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 ने बाद मे दम तोड़ दिया।  दो मृतकों मे एक पास के दरोगी गांव का ग्राम प्रधान है जबकि एक पास की ही गोदिंग गांव की महिला है। बाकी को हेलीकाप्टर से दून लाया गया।
   घटना की सूचना मिलते ही पुरोला, नौगांव, बड़कोट आदि से लगभग 5 एंबुलेंस मौके पर पंहुच गई थी। यह घटना दोपहर 12:30 बजे की है।
यह एक प्राइवेट सर्विस की बस थी, जिसमें 22 लोग सवार बताए जा रहे हैं। अधिकांश अधिकारी कर्मचारी और पुलिस बल के चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने से तत्काल सहायता नहीं पहुंच पाई।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  डामटा, उत्तरकाशी में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को शीघ्र अतिशीघ्र समुचित उपचार उपलब्ध करवाने हेतु घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर भेज कर घायलों को देहरादून लाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री  त्रिवेंद्र के निर्देश पर गम्भीर घायलों को हेलीकाप्टर द्वारा देहरादून लाया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी से घटना की पूरी जानकारी ली तथा मृतक आश्रितों तथा घायलों को अनुमन्य सहायता राशि शीघ्र अति शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts