डीएम दीपक रावत के, “चलो मतदान करें” गाने की धूम

डीएम हरिद्वार की नई पहल मतदान के लिये गाना  अपनी अलग कार्यशैली के लिए  पहचाने जाने वाले हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत इन दिनों एक गाने के लिए चर्चा में हैं। आइएएस अधिकारी दीपक रावत का यह गाना मतदान को प्रेरित करने के साथ-साथ अपने प्रत्याशियों को पहचानने का भी संदेश दे रहा है। देखिए […]

डीएम हरिद्वार की नई पहल मतदान के लिये गाना 

अपनी अलग कार्यशैली के लिए  पहचाने जाने वाले हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत इन दिनों एक गाने के लिए चर्चा में हैं।

आइएएस अधिकारी दीपक रावत का यह गाना मतदान को प्रेरित करने के साथ-साथ अपने प्रत्याशियों को पहचानने का भी संदेश दे रहा है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/LfCGYCDMAB4

यह पहला अवसर है जब किसी आईएएस अधिकारी ने जनता से अधिक से अधिक मतदान कर अपने मताधिकार की ताकत को जानने का हौसला देते हुए पहल की है।

दीपक रावत की यह पहल इसलिए भी गंभीर है कि क्योंकि आमतौर पर लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 60% से ऊपर नहीं जा पाता है।

लोकतंत्र के इस बड़े महोत्सव में जनता की भागीदारी सिर्फ मतदान से ही हो सकती है, ऐसे में एक मतदाता की जागरूकता उसके क्षेत्र और उसका भविष्य कैसे तय कर सकती है, यही संदेश इस गाने में दिया गया है। देखना है कि जिलाधिकारी की यह पहल किस प्रकार जनता को प्रेरित कर उनके सबसे बड़े अधिकार से उन्हें रूबरू कराने का अवसर देती है !

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts