तुनवाला में लकड़ी के जीर्ण-क्षीर्ण पोल से कई परिवारों को खतरा

क्षेत्रीय विधायक व बिजली विभाग के कर्मचारी पिला रहे आश्वासनों की घुट्टी देहरादून के तुनवाला में आज भी बिजली लाइन के लिए लकड़ी के जीर्ण-क्षीर्ण पोल काम चला रहे हैं। इससे लाइन से सटे घरों को खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। देहरादून के लोअर तुनवाला, नियर कस्तूरी […]

क्षेत्रीय विधायक व बिजली विभाग के कर्मचारी पिला रहे आश्वासनों की घुट्टी

देहरादून के तुनवाला में आज भी बिजली लाइन के लिए लकड़ी के जीर्ण-क्षीर्ण पोल काम चला रहे हैं। इससे लाइन से सटे घरों को खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
देहरादून के लोअर तुनवाला, नियर कस्तूरी चौक पर हरिओम का घर है। हरिओम बताते हैं कि इस पोल को लगे करीब दो दशक से भी अधिक का समय हो गया है। अब यह पोल वर्तमान में इतना जीर्ण-क्षीर्ण हो गया है कि यह उनके बाथरूम के सहारे टिका हुआ है। अगर यह लकड़ी का पोल टूटकर गिरता है तो इससे उनके घर में बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा जिन घरों के ऊपर से होकर बिजली की लाइन जा रही है, उन्हें भी हर समय खतरा बना हुआ है।


हरिओम बताते हैं कि क्षेत्रीय विधायक भी दो बार मौके का मुआयना कर चुके हैं। इसके अलावा बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर आते हैं और मात्र आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन कई साल गुजरने के बाद भी सड़ा-गला लकड़ी का पोल की जगह नया पोल नहीं लगाया जा रहा है। यह क्षेत्र की जनता के साथ खिलवाड़ करना है। ऐसे में यदि रहते इस पोल को बदलकर यहां नया पोल नहीं लगाया जाता तो इससे बड़ी जनहानि की संभावना है।
इस संबंध में जब उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लि. के प्रबंध निदेशक पीसीके मिश्रा से पूछा गया कि इस लकड़ी के पोल से लोगों को भारी खतरा बना हुआ है तो उनका कहना था कि आप इसकी फोटो्रग्राफ उपलब्ध करवा दीजिए, हम इसको रिप्लेस करवा देंगे।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts