दबंगों के डर से दहशत में सड़क निर्माण कर्मचारी।

घर मे घुस कर मारपीट का आरोप। गिरीश गैरोला जनपद चमोली के गैरसैण थाना अंतर्गत देवा गाड़ से कंडारी खोल मोटर मार्ग के निर्माण में लगी क्रिस्टल इंफ्रा कंपनी के मुंसी के साथ दबंगो ने जमकर मारपीट की। पुलिस की ढीले रवैये से कंपनी के इंजीनियर और कर्मचारी दहशत में है। कंपनी के इंजीनियर मोहन […]

घर मे घुस कर मारपीट का आरोप।

गिरीश गैरोला

जनपद चमोली के गैरसैण थाना अंतर्गत देवा गाड़ से कंडारी खोल मोटर मार्ग के निर्माण में लगी क्रिस्टल इंफ्रा कंपनी के मुंसी के साथ दबंगो ने जमकर मारपीट की। पुलिस की ढीले रवैये से कंपनी के इंजीनियर और कर्मचारी दहशत में है।

कंपनी के इंजीनियर मोहन लाल जगूड़ी ने बताया 16 जून की रात कंपनी के कर्मचारी अपने कमरों में रात का खाना तैयार कर रहे थे इसी बीच देवी सिंह नामक दबंग दो अन्य साथियों के साथ शराब के नशे में आया और कर्मचारियों के कमरे में जबरन घुसकर शराब पीने लगा। डर के मारे कर्मचारी खुद कमरे से बाहर बैठ कर उनके वापस जाने का इंतजार करने लगे किंतु रात 10:00 बजे तक भी दबंगों द्वारा उनके कमरों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने का काम जारी रहा।   जिसके बाद कर्मचारियों ने अपने साइट इंजीनियर मोहनलाल जगूड़ी और मुंशी घनश्याम सेमवाल को फोन से घटना की जानकारी दी।  जानकारी मिलते ही उक्त दोनों व्यक्ति घटनास्थल पर पहुंचे और दबंगों से उनके कर्मचारियों के कमरे से बाहर निकलने के लिए कहा, ताकि वे रात को आराम से सो सकें किंतु दबंगों ने मुंशी घनश्याम सेमवाल के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी ।  डरे-सहमे कर्मचारियों ने पुलिस चौकी माईथान में सूचना दी किंतु मेडिकल की सुविधा ना होने के चलते उन्हें थाना गैरसैंण में मेडिकल रिपोर्ट के साथ मामला दर्ज करने की सलाह दी गई । रात के समय कोई वाहन न मिलने पर ट्रैक्टर से ही दोनों कर्मचारी गैर सैण  में मेडिकल करवाने के बाद थाने में पहुंचे।

आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 323, 504 और 506 में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसी दौरान आरोपी देवी सिंह को वहीं से गुजरते देख कर्मचारियों ने पहचान लिया, किंतु आरोपी की गिरफ्तारी न होने से कंपनी के कर्मचारियों में डर और खौफ का भरा हुआ है। उन्हें डर है कि किसी भी दिन अथवा रात के समय उनके साथ कोई भी हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि उक्त दबंग का पुराना क्राइम का इतिहास रहा है, और उन्हें भविष्य में भी उक्त व्यक्ति से जान का खतरा है।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts