दून मे नाबालिग से फिर बलात्कार।अभियुक्त गिरफ्तार 

नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में मुख्य अभियुक्त सहित एक अन्य अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 29/09/18 को प्रभात एवं उसकी मित्र, जो वादिनी की दोस्त है, घूमने के लिए देहरादून से प्रेमनगर आ रहे थे, तब प्रभात ने ही वादिनी की महिला मित्र को फोर्स किया कि वादिनी को भी साथ ले ले।
इस पर प्रभात ने दिनेश को फोन कर बल्लीवाला बुलाया एवं कहा कि हम लोग घूमने आ रहे हैं, हमारे साथ एक लड़की और है, तू भी यहां आ जा। इस पर दिनेश बल्लीवाला गया एवं वादिनी को अपनी मोटरसाइकिल में बैठा कर ले आया। चारों मोटरसाइकिल में बैठकर सुद्दोवाला आए, उसके बाद वह सब वादनी को एक मकान में ले गए तथा अभियुक्त गणों द्वारा वादिनी को शराब पिलाई गई एवं उसके बाद दिनेश ने वादिनी के साथ जबरन बलात्कार किया।
 दिनांक 29/09/18 को थाना प्रेमनगर पर वादिनी काल्पनिक नाम xyz द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वादिनी एवं उसकी दोस्त दिनांक 29/09/18 को घूमने के लिए आ रही थी, जहां पर उसे एक युवक प्रभात व उसके दोस्त दिनेश द्वारा दोनो को घुमाने के बहाने बुलाया गया एवं प्रेमनगर सुद्धोवाला में एक कमरे पर ले गए, जहां पर वादिनी की नाबालिक लड़की दोस्त ने व प्रभात ने वादिनी को शराब पिलाई एवं दिनेश ने जबरन वादिनी के साथ बलात्कार किया। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर तुरंत मुकदमा अपराध संख्या 194/18 धारा 376/120 बी व 3/4 पोक्सो एक्ट बनाम दिनेश एवं प्रभात एवं वादिनी की नाबालिक दोस्त दर्ज किया गया।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त प्रकार की संगीन घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए, जिस पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रेमनगर के नेतृत्व में अभियुक्त गणों के घर पर दबिश दी गई एवं अभियुक्त प्रभात एवं अभियुक्त दिनेश को गिरफ्तार किया गया तथा वादिनी द्वारा जिस कमरे में बलात्कार होना बताया गया है, उस कमरे को सील किया गया है। वादिनी का मेडिकल कराया गया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करके जेल भेज दिया गया है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
 1: दिनेश पुत्र पुराण चंद निवासी सुद्धोवाला, झाझरा थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र 33 वर्ष
2: प्रभात पुत्र डॉ. रविंद्र शर्मा निवासी इंजीनियर एनक्लेव फेज 2 शास्त्री नगर, थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष।
पुलिस टीम:
1- दिलबर सिंह नेगी, थानाध्यक्ष प्रेमनगर।
2- उपनिरीक्षक शिशुपाल राणा, चौकी प्रभारी झाझरा।
3- म.उ.नि. स्मृति रावत, थाना प्रेमनगर।
4- हे.का.प्रो. नौशाद अंसारी
5-  कांस्टेबल परमेंद्र
6- कांस्टेबल नरेंद्र कुमार।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts