देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो: गुंडागर्दी पर उतरे भाजपाई पार्षद। विरोधी के घर पर फेंके बम पटाखे

ये देखिए ! किस तरह से जीत के बाद भाजपा पार्षद की शह पर विपक्ष मे वोट करने वाली एक महिला सावित्री वर्मा के घर पर बम पटाखे फेंके जा रहे हैं ! यह मामला देहरादून के करनपुर वार्ड का है। यह वाकया घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया है।  देखिए वीडियो  […]

ये देखिए ! किस तरह से जीत के बाद भाजपा पार्षद की शह पर विपक्ष मे वोट करने वाली एक महिला सावित्री वर्मा के घर पर बम पटाखे फेंके जा रहे हैं ! यह मामला देहरादून के करनपुर वार्ड का है। यह वाकया घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया है।
 देखिए वीडियो 

https://youtu.be/p0T7vJkWxPs

विरोध मे वोट करने वाले घर मे खुलेआम गुंडागर्दी करवाई जा रही है। सावित्री वर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन तथा उच्चाधिकारियों से की है।
 महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि घर में उनकी बेटी और दो छोटे कुत्ते रहते हैं यदि इनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी और दायित्व पड़ोस के विनय कोहली और उनकी नवनिर्वाचित भाजपाई पार्षद पत्नी प्रमिला कोहली के परिवार तथा गुरप्रीत चड्ढा एवं उसकी पत्नी शिवानी चड्ढा और उनके रिश्तेदारों की होगी।
 सावित्री वर्मा ने बताया कि घर पर इस तरह से बम फेंककर वे लोग अपनी चुनावी रंजिश निकाल रहे हैं। सावित्री वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बम फेंकने वाला व्यक्ति गुरप्रीत सिंह उर्फ ट्विंकल है।
 सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अपने हाथ में बम जलाकर वह सावित्री वर्मा के घर में फेंक रहा है
गौरतलब है कि पिछले साल 9-10 दिसंबर 2017 को भी इसी पार्षद परिवार की शह पर महिला के साथ मारपीट की गई थी, जिसका मुकदमा डालनवाला थाने में दर्ज है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts