देखिए वीडियो:कार चलाते हुए फेसबुक लाइव।खाई मे गिरी कार। चालक की मौत

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में तीन युवाओं का कार चलाते समय वीडियो बनाने के दौरान एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चालक समेत तीनों युवक संभवतः फेसबुक लाइव कर रहे हैं और अचानक उनकी गाड़ी पहाड़ी से खाई में गिर जाती है। चालक का ये वीडियो […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में तीन युवाओं का कार चलाते समय वीडियो बनाने के दौरान एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चालक समेत तीनों युवक संभवतः फेसबुक लाइव कर रहे हैं और अचानक उनकी गाड़ी पहाड़ी से खाई में गिर जाती है। चालक का ये वीडियो उसकी जिंदगी का आंखिरी वीडियो बन गया है। कार का भी कचूमर निकल गया है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/qgx7jgOFo6Y

ये वीडियो सोमवार दोपहर का है, जिसमें तीन हस्ते हुए युवा चेहरे कैमरे की तरफ देखकर बातें कर रहे हैं। तीन में से कार का 28 वर्षीय चालक दीपू कुंवर है, दूसरा 25 वर्षीय दीपू है जबकी तीसरा युवक 22 वर्षीय संजू सिंह है। तीनों अल्टो k10 कार संख्या यू.के.18 एफ 9001 से मस्ती में जा रहे हैं। गाड़ी कालाढूंगी से नैनीताल की तरफ आते समय गहरी खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर युवकों को गाड़ी से निकाला । चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई । बाकी दोनों युवाओं का इलाज चल रहा है।


वीडियो में तीन लड़के कार में बाईं तरफ कैमरे को देखकर गाना लगाने की बात कर रहे हैं। हंसी खुशी के माहौल में तीनों किसी को हाथ हिलाते हुए थम्स अप दिखा रहे हैं। एक बोल रहा है कि इसके आगे के गाने लगा दे, लेकिन दूसरा जवाब देता है कि गाने नहीं चल रहे हैं। चालक भी सड़क छोड़कर कैमरे की तरफ गौर से देख रहा है। अचानक सहायक चालक चौकन्ना हो जाता है और बोलता है कि “ओह तेरी मर गए” । इसके बाद गाड़ी खाई में गिर जाती है और कनेक्शन टूट जाता है। इस वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ये तीनों लोग फेसबुक लाइव कर रहे थे जिसमें गाने लगाकर उसे रोचक बनाना चाहते थे। इस वीडियो के आने के बाद हादसे का मुख्य कारण भी चालक के कैमरे को देखना ही माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार ये लाइव वीडियो उसी हादसे का नजर आ रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts