देखिए वीडियो:यह टीचर रस्सी के सहारे नदी पार जाते हैं पढाने

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में शिक्षकों को अपने स्कूल जाने के लिए खतरनाक नदियों में पुल नहीं होने के कारण रस्सियों के सहारे रास्ते तय करने पड़ रहे हैं। शिक्षकों का रस्सी से नदी पार करने का एक खतरनाक वीडियो सामने आया है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/NVxz397jD80 इस वीडियो में शिक्षक पिथौरागढ़ के  […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में शिक्षकों को अपने स्कूल जाने के लिए खतरनाक नदियों में पुल नहीं होने के कारण रस्सियों के सहारे रास्ते तय करने पड़ रहे हैं। शिक्षकों का रस्सी से नदी पार करने का एक खतरनाक वीडियो सामने आया है।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/NVxz397jD80

इस वीडियो में शिक्षक पिथौरागढ़ के  टागा गांव स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक विध्यालय दानीबगड़ पहुंचना होता है। रस्सी के सहारे नदी पर करने वाले शिक्षक ग्येखान के रहने वाले जोध सिंह कुंवर हैं।
 नदी के दोनों छोरों पर बाँधी गई रस्सी तार की है जिसे नंगे हाथों से पकड़ने पर हाथ कट और जल सकता है। बताया जा रहा है कि इस पुल को पार करने के लिए एक ट्रॉली लगाने की योजना थी जो लोक निर्माण की फाइलों में दबी हुई है।
देखिए वीडियो ।क्या कहते सर

https://youtu.be/g2T03-8xyJs

 नदी पार करने के ऐसे वीडियो उत्तराखंड के विभिन्न जगहों से पहले भी आते रहे हैं लेकिन सरकारें आती और जाती है, हालाँकि ये व्यवस्थाएं बदलती नहीं हैं।
 ऐसा लगता है कि सरकार को शायद इंतज़ार है तो किसी बड़े हादसे का। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसे पार करना उनकी मज़बूरी है और अगर आप पार करेंगे नहीं तो जाएंगे कहाँ ?

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts