देखिए वीडियो: ऐसे बहा भारत के आखिर गांव का पुल

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड की तिब्बत से लगी सीमा में धारचूला से कुछ दूर का ये मंजर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। यहां पहली तस्वीर में आपको दूर से दो पहाड़ों को जोड़ने वाला एक पुल दिखाई देगा। दूसरी तस्वीर में नजदीक से खींची गई फ़ोटो में पुल लोहे का जानदार पुल जैसा दिख […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड की तिब्बत से लगी सीमा में धारचूला से कुछ दूर का ये मंजर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। यहां पहली तस्वीर में आपको दूर से दो पहाड़ों को जोड़ने वाला एक पुल दिखाई देगा। दूसरी तस्वीर में नजदीक से खींची गई फ़ोटो में पुल लोहे का जानदार पुल जैसा दिख रहा है। लेकिन नदी में पानी के तबाही भरे मंजर के बाद पुल बह चुका है। ये एक्सक्लूसिव वीडियो आप सिर्फ हमारी स्क्रीन पर देख रहे हैं, जिसे वहीं के एक ग्रामीण रवि कुटियाल ने बनाया है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/T3FdDdgBiCU

एक तस्वीर ये भी है जिसमें हिमालय के ठीक नीचे बसे गांव की नदी के तेज बहाव ने सबकुछ बहा दिया है । ये मंजर ऐसा है जैसे कहीं ऊपर बादल फटा होगा और पानी का तेज बहाव सब कुछ बहाकर ले जाने को आमदा होगा। डर भरी निगाहों से इस मंजर को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा है । कुटी में लगभग 100 परिवार रहते हैं जो ठंड के समय टेम्परेरी पलायन कर जाते हैं । यहां अब कैलाश याात्रियों केेे लिए होम स्टे खुलने के बाद कुछ परिवार वर्षभर रहने लगे हैं ।


ये स्थल धारचूला से चार दिन के पैदल रास्ते पर हिमालय के निचले हिस्से पर बसे कुटी गांव है, जो पार्वती झील से ठीक पहले है। कुटी गांव तिब्बत और चाइना को जोड़ने वाला भारत का आखिरी गांव है । इसके बाद चीन का लिपुलेख दर्रा पड़ जाता है, छोटा कैलाश भी इसी क्षेत्र से लगा हुआ है।

तब

अब

इस क्षेत्र में ही पुल के पार आई.टी.बी.पी.का कैम्प बना हुआ है। ये यांगति नदी से मिलने वाला नाला है जो बादल के फटने के बाद किसी बड़ी नदी जैसा लग रहा है। आगे चलकर यही नदी भारत और नैपाल को अलग करने वाली काली नदी बन जाती है ।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts