देखिए वीडियो: कांग्रेसियों में जमकर हाथापाई। बीच बाजार में भिड़े

देहरादून के गांधी पार्क में आज उस वक्त का नजारा दिलचस्प हो गया, जब कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए और हाथापाई शुरू हो गई।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/zOSHJqjxOZk

 देहरादून में अगस्त क्रांति को लेकर कांग्रेस तिरंगा यात्रा निकाल रही थी। कांग्रेस सेवा दल के लोगों ने कांग्रेस भवन से यात्रा शुरू करके गांधी पार्क तक पहुंचे लेकिन गांधी पार्क में कांग्रेस सेवादल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी कुंवर सिंह यादव अपने ही कार्यकर्ता से भाषणबाजी को लेकर हुई कहासुनी के दौरान हाथापाई कर बैठे।
 अन्य लोगों ने उन्हें बमुश्किल अलग किया। इस दौरान राह चलते हुए लोग उन पर टिप्पणी करते हुए पाए गए कि जब कांग्रेसी आपस में ही लड़ रहे हैं तो यह भला भाजपा से कैसे लड़ेंगे !
 बहरहाल लड़ते हुए इन कांग्रेसी सेवादलियों को कार्यकर्ताओं ने किसी तरह अलग किया।
 अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के नाम पर बने पार्क में इस हाथापाई पर कई लोग चुटकियां लेते हुए नजर आए। हद तो तब हो गई जब कई कार्यकर्ता भारत का झंडा उल्टा लटकाए हुए जुलूस में पहुंच गए। फिर कुछ समझदार लोगों ने उनसे झंडा सही करवाया। कांग्रेस में काफी देर तक इस हाथापाई को लेकर गहमागहमी रही।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts