देखिए वीडियो: कांग्रेस भवन में चले थप्पड़ 

कांग्रेस भवन में कल शुरू हुए हंगामे की परिणिति आज थप्पड़ की गूंज मे बदल गई।  अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह गूंज दूर तक सुनाई देगी। कांग्रेस नेता राजेंद्र शाह के साथ धक्का-मुक्की चल ही रही थी कि इसी बीच अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के समर्थक पर एक कांग्रेसी […]

कांग्रेस भवन में कल शुरू हुए हंगामे की परिणिति आज थप्पड़ की गूंज मे बदल गई।
 अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह गूंज दूर तक सुनाई देगी। कांग्रेस नेता राजेंद्र शाह के साथ धक्का-मुक्की चल ही रही थी कि इसी बीच अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के समर्थक पर एक कांग्रेसी ने तैश में आकर थप्पड़ जड़ दिया।
देखिए वीडियो-1

https://youtu.be/RI7EpJLPSgE

आहत होकर प्रमोद कुमार ने भी कह दिया कि यदि इस मामले में कार्यवाही नहीं हुई तो वह इस्तीफा दे देंगे।” भला ऐसी अनुशासन समिति का अध्यक्ष रह कर भी क्या फायदा जब थप्पड़ खाने पड़े।”
 प्रमोद कुमार ने कहा कि उनके साथ मारपीट की कोशिश हुई है। इस दौरान अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के समर्थक मानवेंद्र ने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष ताबी कमर खान के थप्पड़ जड़ दिया।
देखिए वीडियो-2

https://youtu.be/euycx-zg4NY

 प्रमोद कुमार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से साफ कह दिया है या तो इस प्रकरण पर कार्यवाही कीजिए वरना वह इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद कांग्रेस भवन में पुलिस भी पहुंच गई लेकिन पुलिस दूर से ही मामले की टोह लेती रही।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts