देखिए वीडियो : कौन है महिलाओं पर थप्पड़-जूते बरसाने वाला गुंडा

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में हल्द्वानी के एक स्कूल में एक गुण्डे की गुंडई सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हो गई है। गुंडा स्कूल गेट में पहले महिला को जोरदार थप्पड़ मारता है फिर उसके पीछे जूता उतारकर भागता है। इतना ही नहीं गुंडा वापस लौटते हुए गेट को जोरदार ढंग से धक्का देता है, जिससे दो […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में हल्द्वानी के एक स्कूल में एक गुण्डे की गुंडई सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हो गई है। गुंडा स्कूल गेट में पहले महिला को जोरदार थप्पड़ मारता है फिर उसके पीछे जूता उतारकर भागता है। इतना ही नहीं गुंडा वापस लौटते हुए गेट को जोरदार ढंग से धक्का देता है, जिससे दो महिलाएं जमीन पर जा गिरती हैं। पुलिस ने आरोपी को शान्तिभंग में गिरफ्तार कर लिया है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/0jsI1cJICJs

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक हिस्ट्रीशीटर ने स्कूल में घुसकर अभिभावकों(पेरेंट्स) के साथ मारपीट की जो कैमरे में कैद हो गई है। हिस्ट्रीशीटर का पूरा कारनामा स्कूल की दीवार पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया।

घटना बरेली रोड के धानमिल स्थित सोनरेसा पब्लिक स्कूल की है, जहां सोमवार सुबह परिजन अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आए हुए थे। तभी वहां बाइक खड़ा करने को लेकर कॉलोनी में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर हरीश नेगी ने स्कूल के टीचर और महिलाओं से मारपीट शुरु कर दी। सी.सी.टी.वी. में कैद विजुल्स में साफ दिख रहा है कि हिस्ट्रीशीटर हरीश नेगी किस तरह गेट पर खड़ी महिला को पहले जोरदार थप्पड़ मरता है और फिर उसे मारने के लिए जूता उतारकर उसके पीछे भागता है। यही नहीं स्कूल से बाहर जाते हुए वो दो महिलाओं को धक्का देता है जिससे दोनों महिलाएं जमीन पर बुरी तरह से गिर जाती हैं। नैनीताल के ए.एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्यवाही करते हुए उनका चालान किया है। इसके अलावा अब उनके आपराधिक इतिहास पर भी नजर डाली जा रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts