देखिए वीडियो: गहने चोर ने ऐसे किए हाथ साफ

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखण्ड के गदरपुर में एक ज्वैलर्स की दुकान में दो चोर हाथ साफ करते सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हुए हैं। दुकान स्वामी को चोरी का पता तब चला जब वह अपने सोने के आभूषण गिनकर वापस रख रहा था। चोरी का पता चलने के बाद सी.सी.टी.वी.कैमरे को मदद ली गई तो सच्चाई सामने […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखण्ड के गदरपुर में एक ज्वैलर्स की दुकान में दो चोर हाथ साफ करते सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हुए हैं। दुकान स्वामी को चोरी का पता तब चला जब वह अपने सोने के आभूषण गिनकर वापस रख रहा था। चोरी का पता चलने के बाद सी.सी.टी.वी.कैमरे को मदद ली गई तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस को सूचना दी गई। वीडियो फुटेज के आधार पर चोरों की धरपकड़ में लग गई है ।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/Cn9TzeuxgNo

         उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर स्थित शिशु मंदिर रोड पर ढिल्लों ज्वैलर्स है, जहां बुधवार को अज्ञात चोरों ने लगभग दो लाख रूपये की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। ढिल्लों ज्वैलर्स के स्वामी रमेश लाल ढिल्लों को चोरी का उस समय पता चला, जब उन्होंने ग्राहकों को सामान दिखाने के बाद उसे गिनकर वापस रखा। उन्हें सामान में दो लाख रुपये मूल्य की सोने की बालियों और झुमके से भरी एक पन्नी कम मिली। रमेश लाल ने यह बात अपने बेटे तरुण को बताई।
चोरी का तब पता चला जब तरुण ने दुकान में लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे की रिकॉर्डिंग को देखा। दुकान में लगे कैमरे में दोनों अज्ञात चोरों को चोरी करते साफ देखा जा सकता है। आनन फानन में तरुण और उसके पिता द्वारा शोर मचाकर लोगों को एकत्रित किया गया । दोनों बाजार की तरफ चोरों को देखने के लिए भागे। इस पूरी घटना की जानकारी गदरपुर पुलिस को दी गई जो अब वीडियो फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है ।

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts