देखिए वीडियो: गुस्साए हाथी ने पलटी आल्टो कार

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के रामनगर में एक टस्कर हाथी ने एक आल्टो कार को गुस्से में आकर पलट दिया। गनीमत रही कि उस समय गाड़ी में कोई सवार मौजूद नहीं था। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित धनगढ़ी और मोहान के बीच एक टस्कर हाथी ने गुस्से का इजहार करते हुए सड़क पर खड़ी एक […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के रामनगर में एक टस्कर हाथी ने एक आल्टो कार को गुस्से में आकर पलट दिया। गनीमत रही कि उस समय गाड़ी में कोई सवार मौजूद नहीं था।
नैनीताल जिले के रामनगर स्थित धनगढ़ी और मोहान के बीच एक टस्कर हाथी ने गुस्से का इजहार करते हुए सड़क पर खड़ी एक आल्टो कार को पलट दिया।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/i1MW5a3kQeU

दिल्ली से पौड़ी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 121 में सवेरे से यातायात चल रहा था। एकाएक टस्कर हाथी सड़क पर आ गया जिसके बाद यातायात रोक दिया गया। हाथी गुस्से में था और उसे देखकर लोग भागने लगे। एक गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया तो वहां पहुँचे हाथी ने आल्टो कार को ही पटक दिया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने कई राउंड गोलियां चलाई लेकिन हाथी टस से मस नहीं हुआ। हाथी ने कार को सड़क से नीचे धकेला और फिर उसे पलटने लगा। दूर खड़े लोगों ने हल्ला मचाकर हाथी को भगाने की कोशिश की लेकिन हाथी मन भरने के बाद ही अपने रास्ते लौटा।
पिछले दिनों भी एक टस्कर हाथी ने इसी सड़क पर 30 अक्टूबर को पलट दिया था और इसके बाद 11 नवंबर को टस्कर हाथी ने एक छोटा हाथी से गुड़ चुराकर खा लिया था।

Also Read This

बड़ी खबर : यूको बैंक पर उपभोक्ता आयोग सख्त । गोल्ड लोन में गिरवी रखे गहने लौटाने का आदेश

गोल्ड लोन को गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश जिला उपभोक्ता आयोग उधमसिंह नगर ने दिया यूको बैंक को...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

Related Posts