देखिए वीडियो : बागी तेवरों पर भड़के अजय भट्ट ! बोले “बहुत बोल चुकी, तरीका सीखिए, मैं हड़की में नहीं आता।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टिकट न मिलने पर नाराज ऋषिकेश की महिला नेत्रियों के गरमा गरमी करने पर उन्हें शांत होने को कह रहे हैं और बोल रहे हैं कि वह उनकी बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से कराएंगे लेकिन पहले महिलाएं शांत हो जाए और बोलने […]

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टिकट न मिलने पर नाराज ऋषिकेश की महिला नेत्रियों के गरमा गरमी करने पर उन्हें शांत होने को कह रहे हैं और बोल रहे हैं कि वह उनकी बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से कराएंगे लेकिन पहले महिलाएं शांत हो जाए और बोलने का तरीका सीखें।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/cDonyxzk1NY

जैसे ही अजय भट्ट यह बोले कि आप लोग बहुत बोल चुके हो आक्रोशित लोगों ने तत्काल पलटवार करते हुए कह दिया कि बोलना ही पड़ेगा, पार्टी के लिए काम करते हैं तो बोलेंगे भी जरूर और प्रदेश अध्यक्ष को सुनना भी पड़ेगा। “जो पसीना बहाएगा सर ! वह बोलेगा भी !”
 प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट किसी तरह के दबाव में ना आते हुए यह भी बोल गए कि वह “कमजोर अध्यक्ष नहीं है और किसी तरह की हड़की में भी नहीं आते !” लेकिन बात सभी की सुनी जाएगी।
 प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पास में खड़े सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को भी तस्दीक़ के लिए बातचीत में बुला डाला और कहा कि सर्वे में सबसे ऊपर अनीता का ही नाम आया था।
 किंतु इससे पहले कि बात आगे बढ़ती उन्होंने वीडियो रिकॉर्डिंग करने वालों को कैमरे बंद करने के लिए कह दिया। जिससे आगे की रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई।
रुद्रपुर के भाजपाई भी रोष में
रुद्रपुर की निवर्तमान मेयर सोनी कोली के पति सुरेश कोली भी टिकट न मिलने से काफी नाराज हैं और चर्चा हैं कि वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
कांग्रेस ने भी रुद्रपुर के मेयर के टिकट पर अपनी घोषणा को रोककर चर्चाओं को काफी गर्म कर दिया है।
सुरेश कोली का कहना है कि उनकी पत्नी ने 5 साल रुद्रपुर में काफी विकास कार्य करवाए हैं, लेकिन ऐन मौके पर उनका टिकट काट दिया गया तथा रामपाल को भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया।
सुरेश कोली की नाराजगी से उनके समर्थक कांग्रेस के संपर्क में हैं और कांग्रेस सुरेश कोली को रुद्रपुर से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। हालांकि अभी सुरेश कोली कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts