देखिए वीडियो: सीएम आवास से 500 मीटर दूर नाबालिग से दुष्कर्म

देहरादून में डिफेंस कॉलोनी स्थित मुख्यमंत्री निवास के मात्र 500 मीटर की दूरी पर एक 14 वर्षीय नाबालिग कन्या से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिक के घर वालों ने और पड़ोसियों ने एक सिटी बस के कंडक्टर सोनू उर्फ कोलगेट पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए डिफेंस कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/y3t7vB5oBVI

  •  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर से चंद कदमों की दूरी पर इस तरह की सनसनीखेज वारदात होने से लोगों में काफी आक्रोश भी है।
नाबालिग लड़की के भाई ने पुलिस में तहरीर दी है कि 14 वर्षीय बहन 24 तारीख को घर नहीं लौटी तो उसको खोजा गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
 पहले तो परिवार वालों ने माना कि वह अपनी सहेली के घर चली गई होगी, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो फिर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
 25 तारीख को पता चला कि उनकी बहन नजदीकी  बस स्टैंड में देखी गई थी। खोजने पर वह गोरखपुर बस स्टैंड के पास मिल गई और उसने बताया कि उसे सोनू उर्फ कोलगेट जबरदस्ती डरा-धमकाकर अपने घर दीपनगर ले गया था और रात के समय उसके साथ बलात्कार किया गया। उस समय सोनू के घर के सदस्य भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने भी बहन की कोई मदद नहीं की।
 जब उनकी बहन मिली तो वह बदहवासी की हालत में थी। पूछने पर उसने घटनाक्रम की जानकारी दी  जिस पर वह उसे लेकर चौकी आ गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts