उत्तराखंड में बस दुर्घटना, 45 की मौत

पौड़ी जनपद के नैनीडांडा विकासखंड के पिपली-भौन मोटरमार्ग पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे ४५ लोगों की मौत हो गई। पौड़ी पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब ९ बजे जीएमओयू बस संख्या यूके१२सी-०१५९ भौन से रामनगर की ओर जा रही थी। इसी बीच जब वह बस ग्वीन गांव के पास […]

पौड़ी जनपद के नैनीडांडा विकासखंड के पिपली-भौन मोटरमार्ग पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे ४५ लोगों की मौत हो गई।
पौड़ी पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब ९ बजे जीएमओयू बस संख्या यूके१२सी-०१५९ भौन से रामनगर की ओर जा रही थी। इसी बीच जब वह बस ग्वीन गांव के पास पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे यात्रियों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बस में करीब ५० यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में 45 लोगों की मौत हो गई। भौंन गांव के तीन भाई जो अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे, उन सभी ने अपनी जान गंवा दी। एक बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। इसके अलावा कई लोग घायल हैं। घायलों का निकटवर्ती अस्पताल धुमाकोट में इलाज चल रहा है।


दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जहां पर यह दुर्घटना हुई हैै। एसओ धुमाकोट श्री कठैत ने बताया कि पुलिस प्रशासन मौके पर है तथा उपलब्ध संसाधनों से मुस्तैदी से राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts