पायलट बाबा आश्रम को फ्राॅड ने लगाई चपत

आश्रम को भी नही छोड़ा फ्रॉड ने गिरीश गैरोला कहते हैं कि नंबर दो के धंदे में ईमानदारी का ध्यान रखा जाता है किंतु शिव नगरी उत्तरकाशी में फ्रॉड ने एक आश्रम को भी नही बख्सा, जिसने शरण दी उसी के कर्मचारी को ठगने से बाज नही आये। https://youtu.be/PFNIBmBqqXc गंगोत्री राजमार्ग पर पायलेट बाबा आश्रम […]

आश्रम को भी नही छोड़ा फ्रॉड ने

गिरीश गैरोला

कहते हैं कि नंबर दो के धंदे में ईमानदारी का ध्यान रखा जाता है किंतु शिव नगरी उत्तरकाशी में फ्रॉड ने एक आश्रम को भी नही बख्सा, जिसने शरण दी उसी के कर्मचारी को ठगने से बाज नही आये।

https://youtu.be/PFNIBmBqqXc

गंगोत्री राजमार्ग पर पायलेट बाबा आश्रम में शरण लिए देहरादून निवासी राजीव गुप्ता ने आश्रम के ही तीन कर्मचारियों पर खुद को भारत सरकार में प्रधान मंत्री आवास योजना का बड़ा अधिकारी बताते हुए राजधानी देहरादून के आसपास आवास दिलाने के एवज में 24 हजार रु देकर फर्जी रसीद और प्रमाण पत्र पकड़ा दिए। इतना ही नही इसके बाद फोन पर 9500रु की और मांग की। शक होने पर पीड़ित मनोज परिहार ने थाना कोतवाली में सूचना दी। जिसके बाद विवेचक एसआई धनंजय  कुमार ने आरोपी को रुपये लेने के लिए रामलीला मैदान के पास बुलवाया।

एसआई पिंकी धामी और कॉन्स्टेबल सुनील मैठाणी के साथ सादी वर्दी में आरोपी को रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसके साथ स्विफ्ट कार में दो और आरोपी थे जो मौके पर पुलिस देखकर फरार हो गए है। पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 419, 420, 467,468, 471 में पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: डीएम के आदेश भी नहीं हटा पाए यमुनोत्री धाम से कूड़े के ढेर

यमुना तट पर सफाई अभियान में एकत्र कूड़े के कट्टे बरसात से पहले से पड़े, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानीबड़कोट/उत्तरकाशी, 20 सितंबर 2026।नीरज...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में 16 टायरा ट्रक पलटा। एक की मौत,दो घायल 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा...

Related Posts