पीठ पर पानी ढोने को मजबूर सर बडियार क्षेत्र के निवासी

नीरज उत्तराखण्डी जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड पुरोला के सर बडियार क्षेत्र का सीमांत गांव डिगाडी में  निवासी कर रहे 35 परिवार  पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जल संस्थान  की लापरवाही तथा गैरजिम्मेदारी के जलते ग्रामीण महिलाएं 200 मीटर दूर से पीठ पर पानी ढोने को मजबूर है । सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश रावत ने […]

नीरज उत्तराखण्डी

जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड पुरोला के सर बडियार क्षेत्र का सीमांत गांव डिगाडी में  निवासी कर रहे 35 परिवार  पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जल संस्थान  की लापरवाही तथा गैरजिम्मेदारी के जलते ग्रामीण महिलाएं 200 मीटर दूर से पीठ पर पानी ढोने को मजबूर है । सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश रावत ने कहा कि विभाग को कई पर पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया लेकिन विभाग ने कोई सुनाई नहीं की। विभाग की उदासीनता तथा लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है । आलम यह है कि पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त है।टैंक जीर्ण-शीर्ण हालत में है ।पेयजल आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित है ।लेकिन  विभाग कान में  रूई ठूंसे बहरा बन बैठा है।


इस संबंध में जब जल संस्थान के सहायक अभियंता एसएस रावत से पूछा गया तो उनका कहना है कि  जिला प्लान में पेयजल लाइन को दुरूस्त करने के लिए जिला  योजना में प्राक्कलन  भेजा गया है धन उपलब्ध होते ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया जायेगा ।
कैलाश रावत ने कहा कि पेयजल की समस्या से जनप्रतिनिधियों को भी कई दफा अवगत कराये जाने के बाद भी किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया ।जन प्रतिनिधि महज वोट मांगने आते है । ग्रामीणों की समस्याओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं है ।

Also Read This

घास काट रही महिला पर भालू का हमला, पैर चबा डाला;बमुश्किल बची जान

पिथौरागढ़: बेरीनाग विकासखंड के पांखू क्षेत्र के डाडल गांव में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में...

बड़ी खबर: हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा-सिपाही समेत चार को किया गिरफ्तार । जानिए मामला

हिमाचल पुलिस ने रुद्रपुर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाली, आबकारी विभाग के दरोगा, कांस्टेबल समेत चार लोगों पर कार्रवाई; दरोगा और कांस्टेबल निलंबित रुद्रपुर: शिमला में...

Related Posts