पुलवामा आतंकी हमले का उत्तराखण्ड विधानसभा सत्र पर असर

कल हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन दर्जन से अधिक शहीद जवानों की गूंज आज उत्तराखंड के विधानसभा सत्र में भी दिखाई दी। उत्तराखंड सरकार द्वारा आज बजट पेश किया जाना था, किंतु इस भीषण आतंकी हमले के बाद सरकार ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर बजट को १८ फरवरी को पेश करने […]

कल हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन दर्जन से अधिक शहीद जवानों की गूंज आज उत्तराखंड के विधानसभा सत्र में भी दिखाई दी। उत्तराखंड सरकार द्वारा आज बजट पेश किया जाना था, किंतु इस भीषण आतंकी हमले के बाद सरकार ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर बजट को १८ फरवरी को पेश करने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड के विधायक पुलवामा के शहीदों के आश्रितों की मदद को अपना एक माह का वेतन देंगे।
उत्तराखंड सरकार के कार्यक्रम के अनुसार भारत सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को धरातल पर उतारने के लिए लोक लुभावन बजट तैयार कर दिया गया था, ताकि लोकसभा चुनाव २०१९ की दृष्टि से उसे आगे बढ़ाया जा सके, किंतु अचानक हुए इस हमले ने देश के तमाम कार्यक्रमों की भांति आज उत्तराखंड में भी तय कार्यक्रम बदल दिया है। अब १८ फरवरी २०१९ को बजट पेश किया जाएगा। आज सदन के सभी सदस्य पुलवामा के सीआरपीएफ के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर सदन स्थगित कर दिया जाएगा तथा सोमवार को विधिवत रूप से आगे का सत्र जारी रहेगा।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts