पूर्व विधायक अस्पताल मे भर्ती

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के बागेश्वर में बारात का खाना खाकर विधायक समेत 60 से अधिक लोग फ़ूड पोइसिनिंग का शिकार हो गए हैं । प्रभावितों का इलाज, बागेश्वर, कपकोट समेत बेरीनाग के अस्पतालों में चल रहा है। जिला मुख्यालय से डाक्टरों की टीम प्रभावित गांवों में भी भेज दी गई है। बागेश्वर जिले में […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के बागेश्वर में बारात का खाना खाकर विधायक समेत 60 से अधिक लोग फ़ूड पोइसिनिंग का शिकार हो गए हैं । प्रभावितों का इलाज, बागेश्वर, कपकोट समेत बेरीनाग के अस्पतालों में चल रहा है। जिला मुख्यालय से डाक्टरों की टीम प्रभावित गांवों में भी भेज दी गई है।
बागेश्वर जिले में कपकोट के बास्ती गांव में फूड प्वाइजनिंग से साठ से अधिक लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों में पूर्व विधायक ललित फर्सवाण भी शामिल हैं। पूर्व विधायक को बागेश्वर जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/o3K52UkdYtA

जबकि अन्य ग्रामीणों का सनगाड़, बेरीनाग तथा कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है । गुरूवार को गडेरा गांव से हरीश सिंह के पुत्र की बारात बास्ती गांव में हीरा सिंह की बहन के घर गई थी। दोपहर में बारातियों समेत घरातियों ने बने भोजन में दाल, चावल, गडेरी, रायता खाया। शाम होते ही बारात जब वापस गडेरा गांव आई तो कई बारातियों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। वहीं बास्ती गांव में भी दर्जनों ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गए। उल्टी, दस्त होने पर गडेरा के ग्रामीणों कोकपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया तथा बास्ती के ग्रामीणों को आज सुबह बेरीनाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने बताया कि सभी लोग फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गए हैं। बारात में गए कपकोट के पूर्व विधायक ललित फस्वार्ण भी इसकी चपेट में आ गए। उन्हें सुबह जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।
उपजिलाधिकारी कांडा को बास्ती गांव भेजा गया है। तथा उपजिलाधिकारी कपकोट को गडेरा गांव में भेजा गया है। बास्ती गांव के फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आए लगभग 48 लोगों का बेरीनाग तथा गडेरा गांव में फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आए लगभग 30 प्रभावितों का कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है। डाक्टरों की टीम गांवों में पहुंच राहत व बचाव के कामों में जुट गई है। डाक्टरों के मुताबिक प्रभावित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

बड़ी खबर : यूको बैंक पर उपभोक्ता आयोग सख्त । गोल्ड लोन में गिरवी रखे गहने लौटाने का आदेश

गोल्ड लोन को गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश जिला उपभोक्ता आयोग उधमसिंह नगर ने दिया यूको बैंक को...

Related Posts