पेयजल निगम में वेतन के पड़े लाले

जयप्रकाश नौगाईं पेयजल कर्मियों ने उन्हें तीन माह के वेतन, पेंशन, भुगतान न करने तक अनिश्चितकालीन पूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रखने का फैसला लिया है। ऐसे में पेयजल निगम में कार्य प्रभावित हो रहा है। उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ नगर इकाई, श्रीनगर गढ़वाल ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। गुरुवार को बीएमएस […]

जयप्रकाश नौगाईं

पेयजल कर्मियों ने उन्हें तीन माह के वेतन, पेंशन, भुगतान न करने तक अनिश्चितकालीन पूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रखने का फैसला लिया है। ऐसे में पेयजल निगम में कार्य प्रभावित हो रहा है।
उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ नगर इकाई, श्रीनगर गढ़वाल ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। गुरुवार को बीएमएस बत्र्वाल जनपद अध्यक्ष पौड़ी के अध्यक्ष में महासंघ के सदस्यों द्वारा कार्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया गया और तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में अगले कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उन्हें तीन माह के वेतन, पेंशन, भुगतान नहीं किया जाता, तब तक हर हाल में उनका अनिश्चितकालीन पूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
इस अवसर पर त्रिलोक सिंह राणा, कुंवर सिंह रावत, वीरेंद्र प्रसाद डिमरी, रवींद्र सिंह रावत, इंद्रमणी मनोडी, सुशील पटवाल, हरेंद्र भट्ट, एस.सी. चमोली, लक्ष्मी प्रसाद पुरोहित एवं सेवानिवृत्त्त कर्मचारी अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिले नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी । पढ़िए

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी ने राम माधव को उत्तराखंड...

भीषण हादसा : कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत

Rudraprayag Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी...

Related Posts