प्रेमनगर में हवा में झूल रहे अवशेष खंडहर, दुर्घटना का अंदेशा

प्रेमनगर में चले अतिक्रमण हटाओ महाअभियान में अतिक्रमण तो हटा दिया गया, किंतु जेसीबी द्वारा तोड़े गए भवनों के खंबे, छत और दीवारें अब हवा में लटक रही हैं। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों व राहगीरों के साथ कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अतिक्रमण ध्वस्त करने के बाद लगभग एक माह होने […]

प्रेमनगर में चले अतिक्रमण हटाओ महाअभियान में अतिक्रमण तो हटा दिया गया, किंतु जेसीबी द्वारा तोड़े गए भवनों के खंबे, छत और दीवारें अब हवा में लटक रही हैं। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों व राहगीरों के साथ कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।


अतिक्रमण ध्वस्त करने के बाद लगभग एक माह होने को है, लेकिन अभी भी प्रेमनगर में अवशेष बचे खंडहरों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इससे आमजन के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। हवा में लटक रहे ये खंडहर कभी भी किसी के ऊपर गिरकर किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। यही नहीं सड़क पर मलबा गिरने का अंदेशा बना हुआ है। यह सीधे-सीधे दुर्घटना को न्योता देने जैसा है। बावजूद इसके अतिक्रमण ध्वस्त कराने के बाद प्रशासन इस तरह मौन हो गया है कि मानो उसे लोगों की सुरक्षा का कोई सरोकार नहीं रह गया हो।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts