बस दुर्घटना से द्रवित सांसद ने दिखाया बड़ा दिल

 रविवार को पौड़ी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे से दुखी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्य सभा सांसद श्री अनिल बलूनी ने यह निर्णय लिया है कि वह पर्वतीय जिलों में अपनी सांसद निधि से प्रतिवर्ष दो से तीन आईसीयू केंद्रों के निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराएंगे। इस वर्ष की राशि […]

 रविवार को पौड़ी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे से दुखी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्य सभा सांसद श्री अनिल बलूनी ने यह निर्णय लिया है कि वह पर्वतीय जिलों में अपनी सांसद निधि से प्रतिवर्ष दो से तीन आईसीयू केंद्रों के निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराएंगे। इस वर्ष की राशि स्वास्थ्य विभाग के साथ आकलन के बाद जारी कर दी जायेगी।
दुर्गम क्षेत्रों में आईसीयू केंद्र होने से गंभीर रोगियों को हायर सेंटर जाने से पूर्व उनको तत्काल सघन चिकित्सा मिल जाने से काफी लाभ मिलेगा और दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी राहत मिल सकेगी। बलूनी ने कहा कि कल की दुखद घटना ने बरबस ही इस समस्या के प्रति उन्हे गंभीर रूप से सोचने को विवश कर दिया है। श्री बलूनी ने इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक से वार्ता कर उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में आईसीयू (गहन उपचार केंद्र) केंद्रों की स्थापना के संबंध में चर्चा की है।
उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में गंभीर रोगियों, घायलों और प्रसूताओं के लिए उचित उपचार न होने के कारण उन्हें हायर सेंटर तक पहुंचने में अनेक संकटों का सामना करना पड़ता है। उचित प्राथमिक उपचार न मिलने के कारण अनेक रोगी मार्ग में ही दम तोड़ देते हैं।अनेक दुर्घटनाओं और विषम परिस्थितियों में यह लाचारी दुर्गम के ग्रामीणों के जीवन पर भारी पड़ जाती है।
उनके सहयोगी सतीश लखेड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों से चर्चा करके उन केंद्रों का चयन किया जाएगा जहाँ इन आईसीयू केंद्रों की आवश्यकता है।

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल आपदा के बाद प्रशासन का अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की मांगी जानकारी

उत्तरकाशी। 28 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी नेपाल में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

Related Posts