बांग्लादेशी और बंगाली डॉक्टर गिरफ्तार। फर्जी आधार कार्ड भी बनाया

एक बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में निवास करने एवम एक अभियुक्त द्वारा बांग्लादेशी नागरिक को अपने यहां अवैध रूप से रखने एवम भारत का फर्जी आधार कार्ड बनवाने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। आज दिनाँक 22 अप्रैल 18 को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती  द्वारा आगामी आई एम ए परेड/ वीवीआईपी […]

एक बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में निवास करने एवम एक अभियुक्त द्वारा बांग्लादेशी नागरिक को अपने यहां अवैध रूप से रखने एवम भारत का फर्जी आधार कार्ड बनवाने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है।
आज दिनाँक 22 अप्रैल 18 को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती  द्वारा आगामी आई एम ए परेड/ वीवीआईपी के देहरादून भ्रमण कार्यक्रम एवम नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जनपद में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।
 इसके अनुपालन में थाना सहसपुर पुलिस एवम स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा संयुक्तरूप से बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पता चला कि ग्राम भगवानपुर में एक बांग्लादेशी व्यक्ति आलोक मुखर्जी को वीजा अवधि समाप्त हो जाने के पश्चात भारत मे अनाधिकृत से निवास कर रहा था और उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत का आधार कार्ड भी बनवा लिया था साथ ही  आधार कार्ड का दुरुपयोग कर रहा था। इस व्यक्ति को डॉ. मुकुल मजूमदार ने अपने घर में रखा हुआ था लेकिन उसकी सूचना स्थानीय पुलिस एवम विदेशी पंजीकरण कार्यालय को नहीं दे रखी थी इसे भी पुलिस ने अभियुक्त के साथ षड्यंत्र कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत का आधारकार्ड बनवाने के अपराध में अंतर्गत धारा 14 विदेशी अधिनियम एवम 420/467/468/471/120 बी भादवि में गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेशी व्यक्ति 17 अक्टूबर 17 को बांग्लादेश से 90 दिन के टूरिस्ट वीजा पर वेनापुल से भारत आया और सहारनपुर पहुंचा। सहारनपुर में डॉ. मुकुल मजूमदार अपने साथ अपने घर ग्राम भगवानपुर लेकर आया और उसको अपनी डॉ. की क्लीनिक पर कम्पाउण्डर के रूप में रख लिया और इसके संबंध में किसी को कोई सूचना नही दी और एक माह बाद भारत के फर्जी दस्ताबेज बनाकर बांग्लादेशी नागरिक के भारत का आधारकार्ड बनवाया गया ताकि किसी भी छानबीन पर भारत के आधार कार्ड को दिखा सके।
   अभियुक्त बांग्लादेशी नागरिक एवम डॉ से उक्त सम्पूर्ण प्रकरण में संबधित विभागों को अवगत करा दिया गया है, जिनके द्वारा पुछताछ की जा रही है।
अभियुक्तगणों से अन्य बांग्लादेशी नागरिकों आदि के संबंध में जानकारी की जा रही है।अभियुक्तगणों को कल  न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
 *नाम पता अभियुक्तगण….* ..
——————————–
 *1* . आलोक मुखर्जी पुत्र अजय मुखर्जी  निवासी ग्राम सुड्डाग्राम थाना व जिला जसोर बांग्लादेश हाल …किरायेदार डॉ. मुकुल ग्राम भगवानपुर थाना सहसपुर देहरादुन उम्र 19 वर्ष।
 *2* . मुकुल मजूमदार पुत्र लक्ष्मीकांत मजमदार निवासी ग्राम नुतनपल्ली पोस्ट राउतराय थाना चकदा जिला नादिया बेस्ट बंगाल हाल डॉ. भगवानपुर थाना सहसपुर देहरादुन उम्र 52 वर्ष।
 *अपराध का तरीका…..*
———————–  अभियुक्तगणों द्वारा आपराधिक साज कर भारत मे अवैध रूप से रहकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत का आधारकार्ड बनवाना।
 *बरामदगी* …..
————–
1. बांग्लादेश का पासपोर्ट
2. भारत का आधार कार्ड (फर्जी दस्तावेजो के आधार पर निर्मित)
3. मोबाइल फोन….02
 *पुलिस टीम…..*
—————–
 *1* . *स्थानीय अभिसूचना इकाई टीम* ….
——————————————
 *1* . श्री बी.एस. रावत निरी0 LIU
 *2* . उ0नि0 LIU श्री अम्बरीष चौधरी , विनोद चौहान
 *3.* आरक्षी केदार , संदीप नेगी।
*2. थाना सहसपुर* ….
—————–
 *1* . नरेश सिंह राठौड़ थानाध्यक्ष सहसपुर
 *2* . उ0नि0 गिरीश नेगी , नवल गुप्ता
 *3* . आरक्षी दीपक कुमार, मोहन कुमार

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts