बिग ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता रंगे हाथों रंगदारी लेता गिफ्तार

राजकुमार शर्मा,रुद्रपुर 

ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को झूठे मुकदमे में फ़ंसाने के नाम पर 20 हजार की रंगदारी लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

तुरंत पुलिस टीम में कांग्रेस नेता कुमरपाल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/BdmmoxLsX_s

बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से अजय कुमार नाम के एक व्यक्ति से रूद्रपुर का एक  कांग्रेस नेता कुमरपाल झूठे मुकदमे में फंसाने के नाम पर पिछले सप्ताह से बार बार फोन कर उससे 20 हजार रूपए की रंगदारी  मांग रहा था जिस से परेशान होकर अजय कुमार ने आज एसएसपी उधम सिंह नगर बरिंदर जीत सिंह से मिलकर इस पूरे मामले की शिकायत की।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/N0v2Y3qdUCU

जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर ने एक टीम बनाकर आरोपी कांग्रेस नेता कुमरपाल को फोन कर रंगदारी की रकम लेने के लिए एक स्थान पर बुलाया जैसे ही आरोपी कांग्रेस नेता ने रंगदारी की रकम अजय कुमार से ली, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts