बिग ब्रेकिंग: भाजपा मे बगावत। प्रदेश अध्यक्ष का कुर्ता फाड़ा।

आज 21 अक्टूबर जौली ग्रांट मे नारायण दत्त तिवारी की मृत्यु के उपरांत संपन्न होने वाले हल्द्वानी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जाने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और राज्य मंत्री धन सिंह रावत हल्द्वानी जाने के लिए सुबह एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर पूर्व निर्धारित रूप […]

आज 21 अक्टूबर जौली ग्रांट मे नारायण दत्त तिवारी की मृत्यु के उपरांत संपन्न होने वाले हल्द्वानी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जाने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और राज्य मंत्री धन सिंह रावत हल्द्वानी जाने के लिए सुबह एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर पूर्व निर्धारित रूप से असंतुष्ट नेत्रियां उनकी प्रतीक्षा में थी।

 भनक लगने पर मुख्यमंत्री पिछला दरवाजा खुला खोलकर अंदर घुसे। नेत्रीयों ने अपना विरोध दर्ज करते हुए संगठन पर दबाव में टिकट देने की बात कही और आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी।
 महिला नेत्रीयों में कुसुम कंडवाल, स्नेह लता शर्मा, सरोज डिमरी, कविता शाह व अन्य 20-25 महिला कार्यकर्ता शामिल थे।
खबर मिलने पर ऋषिकेश विधायक प्रेम अग्रवाल भी जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ तीखी नोकझोंक हुई।
 सूत्र बताते हैं कि इसमें प्रदेश अध्यक्ष का कुर्ता तक फट गया है, जिसके बाद ऋषिकेश मेयर का टिकट जो अनीता मंमगाई को दिया गया था, मौखिक आदेश से रोक लगाते हुए शाम को 5:00 बजे पुनर्विचार के लिए बैठक होगी और नेता गण को श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम मजबूरन स्थगित करना पड़ा।
इस बात की भी संभावनाएं बढ़ गई है कि घोषित किए गए कुछ और टिकट भी निरस्त किए जा सकते हैं।
लोहाघाट में बागी लेंगे लोहा
लोहाघाट में भी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके परिवार ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा व सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देते हुए जनता के बीच जाने का फैसला कर दिया है। यदि पार्टी इन्हें नहीं मना पाती है तो उसका नुकसान होना तय है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts