बिग ब्रेकिंग : मंत्रिमंडल विस्तार को दिल्ली में आज अहम बैठक

उत्तराखंड सरकार भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज शाम दिल्ली में अहम बैठक आयोजित की जा रही है।  पर्वतजन के सूत्रों के अनुसार इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल तथा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की एक बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के […]

उत्तराखंड सरकार भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज शाम दिल्ली में अहम बैठक आयोजित की जा रही है। 

पर्वतजन के सूत्रों के अनुसार इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल तथा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की एक बैठक आयोजित की जा रही है।

इस बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के दो रिक्त पदों को भरे जाने के लिए फैसला किया जा सकता है। साथ ही राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धन सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट इससे पहले महामंत्री संगठन रामलाल से कुछ समय पूर्व मुलाकात करके दायित्व  बंटवारे की सूची पर चर्चा कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अभी बेंगलुरु में स्वर्गीय अनंत कुमार के घर शोक संवेदना व्यक्त करने गए हैं। शाम तक वह दिल्ली लौट आएंगे।

निकाय चुनाव में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन और 2 साल होने को हैं ,इस पर भी दायित्व बंटवारे ना होने से हतोत्साहित नेताओं को इसके तहत मनाया जा सकता है। आगामी चुनाव में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भूमिका को देखते हुए दायित्व बंटवारे की पहली सूची विधानसभा सत्र के बाद जारी की जा सकती है।

पर्वतजन के सूत्रों के अनुसार सरकार से अपनी उपेक्षा के कारण नाराज चल रहे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के दायित्वों में फेरबदल पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि पर्वतजन ने जब इसकी पुष्टि करनी चाही तो भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस विषय में पहले भी चर्चा हो चुकी है। कांग्रेसी पृष्ठभूमि के मंत्री विधायकों को छेड़ने की स्थिति में होने वाले बवाल की आशंका से आगे की कार्रवाई को रोक दिया गया है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts