बिग ब्रेकिंग : मेयर की 5 सीटों पर बीजेपी आगे, दो पर कांग्रेस

 उत्तराखंड में मेयर की 7 सीटों मे से 5 पर भाजपा आगे चल रही है तथा दो पर कांग्रेस। देहरादून में सुनील उनियाल, काशीपुर से उषा चौधरी, ऋषिकेश से अनीता ममगाईं, हल्द्वानी से जोगेंद्र रौतेला तथा रुद्रपुर से रामपाल सिंह आगे चल रहे हैं। जबकि हरिद्वार से कांग्रेस की  मेयर प्रत्याशी अनीता शर्मा तथा कोटद्वार […]

 उत्तराखंड में मेयर की 7 सीटों मे से 5 पर भाजपा आगे चल रही है तथा दो पर कांग्रेस।

देहरादून में सुनील उनियाल, काशीपुर से उषा चौधरी, ऋषिकेश से अनीता ममगाईं, हल्द्वानी से जोगेंद्र रौतेला तथा रुद्रपुर से रामपाल सिंह आगे चल रहे हैं।

जबकि हरिद्वार से कांग्रेस की  मेयर प्रत्याशी अनीता शर्मा तथा कोटद्वार से कांग्रेस की ही हेमलता नेगी अभी तक आगे चल रही है। खबर लिखे जाने तक 233 पार्षद पदों के परिणाम घोषित हो चुके थे जिस पर निर्दलीयों ने बाजी मारी। मात्र 55 पर भाजपा जीती,कांग्रेस 28, जबकि 150 पदों पर कुर्सी निर्दलीयों के हाथ लगी। अभी मतगणना जारी है।

उत्तराखंड में नगर निकायों के कुल 1148 सीटों पर 23.48 लाख मतदाताओं ने भाग लिया था। इनमें से 11.31 लाख महिला मतदाता तथा 12.16 लाख पुरुष मतदाता थे।

महापौर की 7 सीटों पर कुल 380 नगर निगम सभासदों के लिए वोट दिए गए। नगर पंचायतों की कुल 38 सीटों पर कुल 244 सदस्यों के लिए वोटिंग हुई थी। जबकि नगर पालिका अध्यक्ष की 39 सीटों पर कुल440 सदस्यों के लिए वोटिंग हुई थी।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts