बिग ब्रेकिंग: मोदी को काले झंडे दिखाते कांग्रेसी गिरफ्तार

आज उत्तराखंड आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंच गए थे, किंतु खराब मौसम के कारण उन्हें चार घंटे तक हवाई अड्डे पर ही रुकना पड़ा। मौसम साफ होने के बाद वे कार्बेट नेशनल पार्क के लिए उड़े, जहां वे इस वक्त भ्रमण कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, […]

आज उत्तराखंड आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंच गए थे, किंतु खराब मौसम के कारण उन्हें चार घंटे तक हवाई अड्डे पर ही रुकना पड़ा। मौसम साफ होने के बाद वे कार्बेट नेशनल पार्क के लिए उड़े, जहां वे इस वक्त भ्रमण कर रहे हैं।


इस बीच कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, किशोर उपाध्याय, इंदिरा हृदयेश, तिलकराज बेहड़ व कांग्रेस के सैकड़ों नेताओं ने रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में काले झंडे लहराने वाला एक कार्यक्रम आयोजित किया।

जिसमें नरेंद्र मोदी वापस जाओ व चौकीदार ही चोर है, जैसे नारे लगाए गए। पुलिस ने एहतिहायत के तौर पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर अन्यत्र भेज दिया है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद अपने घुटने में चोट की पुष्टि की है।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts