बिग ब्रेकिंग : लो जी ! कल फिर स्कूलों मे छुट्टी

कल 8 फरवरी को भारी बारिश तथा तापमान में गिरावट पूर्वानुमान के कारण उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग, देहरादून,  टिहरी, अल्मोड़ा ,बागेश्वर, चंपावत तथा  पिथौरागढ़ मे कल छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

टिहरी की जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के दोपहर 1:00 बजे के पूर्वानुमान के चलते समस्त सरकारी शिक्षण संस्थाओं में 1 से 12 तक की कक्षाओं सहित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।

गौरतलब है कि प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों से लेकर समस्त अन्य स्टाफ का अवकाश नहीं रहेगा। जिला अधिकारी ने यह आदेश सुरक्षा के मद्देनजर दिए हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts