बिग ब्रेकिंग  :श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव पर छेड़छाड़ के आरोप

 विवादित कुलसचिव पर छेड़छाड़ और कालेज से की रिश्वत की मांग का आरोप  देहरादून: श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव दीपक भट्ट एक बार फिर विवादों में है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव पर इस बार महिलाओं से छेड़खानी का आरोप लगा है। दरअसल कुलसचिव 8 जनवरी को हिमगिरि कॉलेज में निरीक्षण करने गए थे और वहां पर उन्होंने […]

 विवादित कुलसचिव पर छेड़छाड़ और कालेज से की रिश्वत की मांग का आरोप 
देहरादून: श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव दीपक भट्ट एक बार फिर विवादों में है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव पर इस बार महिलाओं से छेड़खानी का आरोप लगा है।

दरअसल कुलसचिव 8 जनवरी को हिमगिरि कॉलेज में निरीक्षण करने गए थे और वहां पर उन्होंने पाया था कि कॉलेज में सामूहिक नकल की जा रही थी।  इस पर कुलसचिव ने परीक्षा का सेंटर ही चेंज कर दिया था।  8 तारीख को कुलसचिव ने सेंटर चेंज कराया और  14 तारीख को  कॉलेज में कुल सचिव के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दे दी।

कुलसचिव 8 तारीख के बाद हिमगिरि कॉलेज नहीं गए। अहम सवाल यह है कि 8 तारीख से लेकर 14 तारीख तक कॉलेज के शिकायतकर्ता आखिर क्यों चुप बैठे रहे !

आरोप है कि विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने हिमगिरि कॉलेज में निरीक्षण के नाम पर कॉलेज की दो शिक्षिकाओं सेे चेकिंग के नाम पर शॉल उतरवाए। इतना ही नही कुलसचिव दीपक भट्ट ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर गली-गलौच भी की।

वहीं हिमगिरि कॉलेज के अध्यक्ष ने मंगलौर कोतवाली में कुलसचिव के खिलाफ तहरीर दे कर जांच की मांग की है। कुलसचिव दीपक भट्ट ने कहा कि नकल करने से रोके जाने पर विद्यालय प्रबंधन बौखला गया है और यह आरोप उसी बौखलाहट का नतीजा है।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts