बैंकों ने लौटाए प्रधानमंत्री आवास के आवेदन

नीरज उत्तराखंडी/उत्तरकाशी पुरोला में बैंकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन भवन विहीन लोगों के सभी आवेदन अनेक आपत्तियां लगाकर बैरंग लौटा दिए हैं, जिन्होंने 6 लाख ऋण के लिए आवेदन किया था। अब प्रश्न यह उठता है कि क्या उन सभी आवेदकों में कोई एक भी पात्रता नहीं रखता था या फिर बैंकों […]

नीरज उत्तराखंडी/उत्तरकाशी

पुरोला में बैंकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन भवन विहीन लोगों के सभी आवेदन अनेक आपत्तियां लगाकर बैरंग लौटा दिए हैं, जिन्होंने 6 लाख ऋण के लिए आवेदन किया था।

अब प्रश्न यह उठता है कि क्या उन सभी आवेदकों में कोई एक भी पात्रता नहीं रखता था या फिर बैंकों ने जानबूझकर इस प्रकार के कड़े मानक बना रखे हैं कि किसी को भी लाभ न मिल सके। अगर बैंकों का यही रवैया रहा तो शायद ही किसी गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति को प्रधानमंत्री जी की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल सकेगा!

 

पुरोला नगर के समस्त आवेदकों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि वे अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। सोचा था कि इस योजना का उन्हें लाभ मिलेगा और वे अपने लिए एक छोटा सा घर बना सकेंगे, लेकिन इन तमाम शर्तों से सारे सपने टूट चुके हैं।

उनका यह भी कहना है कि क्या यह योजना केवल सरकार की कोरी घोषणायें हैं या बैंकों और सरकार की कोई मिलीभगत है और गरीब जनता की भावनाओं के साथ कोई भद्दा मजाक है।

पुरोला नगर के आवेदकों में देवी प्रसाद, दौलतराम बडोनी, नीरज गुप्ता, राखी, रीना, मनोज, मीना देवी आदि दर्जनों लोग शामिल हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल आपदा के बाद प्रशासन का अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की मांगी जानकारी

उत्तरकाशी। 28 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी नेपाल में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

Related Posts