ब्रेकिंग:सीएम को हाईकोर्ट से राहत। याचिकाकर्ता पर जुर्माना

कमल जगाती, नैनीताल  मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत को उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है, साथ ही याचिकाकर्ता हेमा पुरोहित पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया है। मामले के […]

कमल जगाती, नैनीताल 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत को उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है, साथ ही याचिकाकर्ता हेमा पुरोहित पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया है।
मामले के अनुसार डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की निर्दलीय उम्मीदवार हेमा पुरोहित ने हाई कोर्ट में चुनाव याचिका दायर कर कहा था कि चुनाव आयोग ने उनका नमांकन पत्र इसलिए निरस्त कर दिया कि नामांकन पत्र में याचिकाकर्ता के हस्ताक्षर छूट गए थे और जब याची ने नामाकन पत्र में हस्ताक्षर करने की अपील निर्वाचन अधिकारी से की तो उन्होंने नामाकंन पत्र जाँच का समय पूरा होने के कारण हस्ताक्षर नही करने दिए थे। भारत सरकार के अधिवक्ता राकेश थपलियाल ने मीडिया से बात करते हुए ये बात कही ।
इस बिन्दु को लेकर याचिकर्ता ने हाई कोर्ट में चुनाव याचिका दायर की। याचीकाकर्ता का यह भी कहना है कि चुनाव आयोग ने उन्हें जानबूझकर चुनाव लड़ने से रोका था, इसलिए डोईवाला विधान सभा क्षेत्र का चुनाव दोबारा कराया जाए।
याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में विजयी उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत को भी पक्षकार बनाया गया है। मामले को सुनने के बाद एकलपीठ ने याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts