ब्रेकिंग: आईएएस चंद्रेश यादव को महत्वपूर्ण महकमे

हाल ही में बहाल हुए आईएस चंद्रेश यादव को सरकार ने तीन महत्वपूर्ण महकमे दिए हैं। उन्हें अपर सचिव शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी का दायित्व दिया गया है तथा एडीबी का परियोजना निदेशक बनाया गया है। गौरतलब है कि चंद्रेश यादव को एनएच 74 घोटाले मे निलंबित किया गया था। सरकार तीन माह से अधिक […]

हाल ही में बहाल हुए आईएस चंद्रेश यादव को सरकार ने तीन महत्वपूर्ण महकमे दिए हैं। उन्हें अपर सचिव शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी का दायित्व दिया गया है तथा एडीबी का परियोजना निदेशक बनाया गया है।

गौरतलब है कि चंद्रेश यादव को एनएच 74 घोटाले मे निलंबित किया गया था। सरकार तीन माह से अधिक समय तक उनके खिलाफ कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ा सकी।

अखिल भारतीय सेवा नियमावली के तहत किसी आईएएस को एक माह से अधिक  निलंबित नहीं रखा जा सकता। इससे अधिक की अवधि के लिए केंद्र सरकार से परमिशन लेनी होती है और इसका कारण भी बताना होता है।

केंद्र सरकार को पत्र लिखने के बजाय राज्य सरकार ने उन्हें बहाल करना ही उचित समझा और उन्हे महत्वपूर्ण मंत्रालयों से नवाज दिया गया है।

चंद्रेश यादव को महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए जाने से यह संदेश भी गया है कि सरकार को लगता है कि कहीं ना कहीं उनसे जल्दबाजी में कुछ गलती हो गई है। लिहाजा यह मंत्रालय उनका सम्मान लौटाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

चंद्रेश यादव की बहाली से कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है और भाजपा सरकार से कुछ कहते नहीं बन रहा है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts