ब्रेकिंग: एक और खुशखबरी, आइटीबीपी इलाज के साथ फ्री दवा भी देगा

मोदी सरकार की सीमांत जनता के लिए एक और सौगात मिली है। नयी सौगात को राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने साझा किया है। बलूनी के  अनुरोध पर हाल ही में जिस तरह एसएसबी ने आम जनता के लिए अपने अस्पतालों के द्वार खोले हैं। उसी क्रम में आइटीबीपी ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए […]

मोदी सरकार की सीमांत जनता के लिए एक और सौगात मिली है। नयी सौगात को राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने साझा किया है। बलूनी के  अनुरोध पर हाल ही में जिस तरह एसएसबी ने आम जनता के लिए अपने अस्पतालों के द्वार खोले हैं। उसी क्रम में आइटीबीपी ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए जनता को इलाज के साथ निशुल्क दवा देने का आदेश जारी किया है।
आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि आईटीबीपी के सभी अस्पताल आम जनता का उपचार आईटीबीपी के “सिविक एक्शन फंड” के द्वारा करेंगे। अर्थात आइटीबीपी ने आम जनता के उपचार को अपने स्थाई योजना के रूप में सम्मिलित किया है।

आइटीबीपी मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी बटालियन के इंचार्ज को स्थानीय जिला मुख्यालयों व चिकित्सा अधिकारियों से जनता के हित में समन्वय बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि आपातकाल में दवाओं की आपूर्ति हो सके। देश की सीमा की मुस्तैदी से रक्षा करने वाली आइटीबीपी ने जनता की के स्वास्थ्य की सुरक्षा का जिम्मा लेकर सीमांत जनता को अकल्पनीय सौगात दी है।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts